लाइव न्यूज़ :

यूपी सरकार के मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को कहा, 'झूठ का एटीएम'

By भाषा | Updated: December 16, 2018 05:05 IST

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल गांधी झूठ का एटीएम हैं। उच्चतम न्यायालय के ‘‘करारे तमाचे’’ के बावजूद यह झूठ का एटीएम लगातार झूठ बोल रहा है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को यहां कहा कि राहुल गांधी झूठ का एटीएम हैं। उच्चतम न्यायालय के ‘‘करारे तमाचे’’ के बावजूद यह झूठ का एटीएम लगातार झूठ बोल रहा है। जहर उगल रहा है। लेकिन जनता समझदार है। वह इनके बहकावे में आने वाली नहीं है। 

वह गांधी जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा प्रदेशभर में निकाली गई कमल संदेश पदयात्रा के समापन अवसर पर संवाददाताओं से मुखातिब थे। तीन राज्यों में पार्टी की हार के बाद राफेल सौदे के मसले पर शुक्रवार को आए सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के एक दिन बाद वह काफी उग्र तेवरों में दिखाई दिए।

उन्होंने कहा, ‘‘राहुल गांधी झूठ का एटीएम हैं और उच्चतम न्यायालय के करारे तमाचे के बावजूद यह झूठ का एटीएम लगातार झूठ बोल रहा है। जहर उगल रहा है। ये लोग देश में अराजकता पैदा करना चाहते हैं। लेकिन जनता समझदार है। इनके बहकावे में आने वाली नहीं है।’

केंद्र में सत्तारूढ़ पार्टी अब सोमवार को देशभर के 70 शहरों में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगी।इस दौरान पार्टी केंद्र सरकार के खिलाफ षड्यंत्र रचने और देश की रक्षा के साथ गड़बड़ी करने को लेकर 'कांग्रेस का पर्दाफाश' करेगी।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया