लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद : अखिलेश

By भाषा | Updated: February 14, 2021 18:27 IST

Open in App

लखनऊ, 14 फरवरी समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार पर राज्य में शांति-व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल होने का आरोप लगाते हुए रविवार को कहा कि सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद हो गए हैं।

अखिलेश ने यहां एक बयान में आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में सत्ता के संरक्षण में खुलेआम अपराध हो रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘सरकार की कार्यशैली से अपराधियों के हौसले बुलंद हो चुके हैं। बदहाल कानून व्यवस्था का आलम यह है कि पुलिस के अधिकारियों पर भी हमले होने लगे हैं।’’

प्रयागराज में एक फौजी की हत्या, ग्रेटर नोएडा में एक अपहृत बच्चे का कत्ल और औरैया में एक सर्राफा व्यवसायी की गोली मारकर हत्या की घटनाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार के पास दृढ़ इच्छाशक्ति का अभाव है और सरकार सूबे में शांति व्यवस्था कायम करने में पूरी तरह विफल हो गयी है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की बिगड़ती छवि पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रदेश की जनता को शांत और भयमुक्त बनाने की दिशा में कड़े फैसले लेने चाहिए। उन्होंने कहा कि अराजकता और अपराध में संलिप्त दाषियों को दण्डित कर कानून को प्राथमिकता देना सरकार का लक्ष्य होना चाहिए लेकिन जब भाजपा सरकार का एजेण्डा समाज का सद्भाव बिगाड़ना हो तो कानून का राज स्थापित कैसे होगा?

उन्होंने कहा, ‘‘प्रदेश की जनता को अपराध मुक्त होने का झूठा सपना दिखाकर जनमत हासिल करने वाली भाजपा के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। जनता परिवर्तन के लिए तैयार है। प्रदेश को खुशहाली, और प्रगति के रास्ते पर ले जाने के लिए समाजवादी सरकार बेहद जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण