लाइव न्यूज़ :

मुरादनगर श्मशान की घटना के लिये योगी सरकार का भ्रष्टाचार जिम्मेदार - प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

By भाषा | Updated: January 4, 2021 20:24 IST

Open in App

लखनऊ, चार जनवरी उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने मुरादनगर श्मशान घाट की दो महीने पहले निर्मित बारादरी की छत ढहने से 25 लोगों की दुःखद मौत के लिये प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की योगी आदित्यनाथ सरकार को सीधे तौर पर जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि यह सरकार के संगठित भ्रष्टाचार का जीवंत उदाहरण है।

पार्टी द्वारा सोमवार को जारी एक बयान के अनुसार उन्होंने कहा कि किस तरह प्रदेश में हो रहे निर्माण कार्यों में घटिया निर्माण सामग्री का उपयोग करके जनता के धन की बंदरबांट की जा रही है, यह मुरादनगर की घटना से उजागर हो गया है।

लल्लू ने योगी सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मोटे कमीशन के लिये सरकार, अधिकारियों व ठेकेदारों के कॉकस जनता के जीवन से लगातार खिलवाड़ कर रहा है। भाजपा के योगी राज में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता सदैव संदिग्ध रही है। सत्ता के संचालकों के इशारे पर कॉकस निरन्तर मोटा माल कमाने के चक्कर में मानवीय जिंदगियों को तबाह करने और मौत के मुँह में धकेलने में लगा हुआ है। योगी सरकार को मानव जीवन की सुरक्षा से कोई लेना देना नही है, वह मात्र संगठित भ्रष्टाचार को अंजाम देने में लगी है।

उन्होंने कहा कि स्थानीय निवासी मुरादनगर श्मशान में घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग की शिकायतें लगातार प्रशासन से लेकर मुख्यमंत्री तक से करते रहे। घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग व मानकों की जांच कराने के बजाए शिकायतों को अनसुना कर दिया गया और गुणवत्ता प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। जिसका दुःखद परिणाम दो माह के अंदर आया और प्रदेश के 25 मानव जिंदगियां परलोक सिधार गयीं।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर मोर्चे पर विफल योगी सरकार भ्रष्टाचार में आकंठ डूबी हुई है। उन्होने मृतकों के परिवारजनों को 25-25 लाख रुपये मुआवजा देने व घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ 10-10लाख रुपया मुआवजा राशि देने की मांग की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह