लाइव न्यूज़ :

दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिजन को मदद देने में असंवेदनशीलता दिखा रही है योगी सरकार : अखिलेश का आरोप

By भाषा | Updated: May 31, 2021 17:26 IST

Open in App

लखनऊ, 31 मई समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राज्य की भाजपा सरकार पर दिवंगत कोरोना योद्धाओं के परिजन की मदद में असंवेदनशीलता बरतने का आरोप लगाया है।

यादव ने सोमवार को एक बयान में कहा कि कोरोना महामारी के दौर में दिन-रात एक कर मरीजों की सेवा में लगे स्वास्थ्य कर्मियों तथा अन्य कर्मचारियों की संक्रमण से मृत्यु होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके परिवारजनों को आर्थिक मदद के एलान करते रहे हैं।

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि कोविड से मरने वालों के साथ नाइंसाफी से भाजपा सरकार की अमानवीयता और संवेदनहीनता की साफ झलक मिलती है।

उन्होंने कहा कि कानपुर में मरने वाले दारोगा मुकेश आर्य के परिजनों को सात महीने बाद भी ना नौकरी मिली और ना ही पेंशन। मां को साथ लेकर बेटा अधिकारियों के दर के चक्कर लगा रहा है। शासन ने दारोगा के परिवार को 50 लाख रुपए की सहायता का ऐलान किया था जो उसे आज तक नहीं मिले।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि संक्रमण से मरने वाले कोरोना योद्धाओं की सूची में भी गड़बड़ी करने से बाज नहीं आ रहे हैं। कानपुर के काकादेव थाने में तीन दारोगा समेत आठ पुलिस कर्मियों की मौत हुई, मगर शासन को दो दारोगा के ही नाम भेजे गए। लखनऊ में कोरोना की वजह से जान गंवाने वाले एलडीए के इंजीनियर एस के अग्रवाल के परिजन को भविष्य निधि का एक पैसा भी नहीं दिया गया।

सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तो कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की याद में कई बार भावुक होते दिखाई दिए लेकिन हर वादे को धुएं की तरह हवा में उड़ा देने में भाजपा ने बड़ी महारत हासिल कर ली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे