लाइव न्यूज़ :

पराली जलाने के आरोप में किसानों को जेल भेजकर उत्पीड़न कर रही है योगी सरकार : कांग्रेस

By भाषा | Updated: November 4, 2020 20:34 IST

Open in App

लखनऊ, चार नवम्बर कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में पराली जलाने के आरोप में किसानों के खिलाफ मामले दर्ज किये जाने की निंदा करते हुए सरकार पर निशाना साधा है।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा कि सरकार किसानों को पराली जलाने के नाम पर मामले दर्ज करके जेल भेज रही है। यह बेहद निंदनीय है।

उन्होंने कहा, ‘‘उच्चतम न्यायालय ने पराली की समस्या के समाधान के लिये सरकार को निर्देश दिया था कि वह पराली की खरीद करके उसका निस्तारण कराए और पराली निस्तारण के लिये किसानों को समुचित आर्थिक मदद की व्यवस्था सुनिश्चित करे, मगर राज्य सरकार अपने दायित्वों से मुंह चुराकर किसानों के विरुद्ध मामले दर्ज करके और जेल भेजने की कार्रवाई करके उन्हें प्रताड़ित कर रही है।’’

लल्लू ने कहा कि पिछले एक हफ्ते के दौरान अकेले सहारनपुर में 16 किसानों को पुलिस ने जेल भेज दिया है और सैकड़ों किसान अपनी गिरफ्तारी के भय से घर परिवार छोड़कर भागने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी की मांग है कि पराली जलाने के नाम पर गिरफ्तार किसानों को फौरन रिहा किया जाए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों को धान बेचने के लिये क्रय केंद्रों पर चार-चार दिन तक प्रतीक्षा करनी पड़ रही है और न्यूनतम समर्थन मूल्य 1886 रुपये प्रति क्विंटल के स्थान पर तमाम कमियां बताकर 800 से 900 रुपये प्रति क्विंटल में अपनी धान की उपज बेचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। प्रदेश के लगभग सभी जिलों में यही हाल है। सरकार जितनी मुस्तैदी पराली जलाने पर किसानों की गिरफ्तारी में दिखा रही है, अगर वही उन्हें समर्थन मूल्य दिलाने पर दिखाए तो समस्या हल हो जाए।

लल्लू ने मांग की कि प्रदेश सरकार किसानों का उत्पीड़न करना बन्द करे और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कदम उठाये। उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर कांग्रेस किसानों के मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरने के लिए विवश होगी।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो