लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार कैबिनेट में विस्तार की चर्चा, मंत्रिपरिषद में 18 स्थान पहले से ही खाली

By भाषा | Updated: July 17, 2019 16:02 IST

कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। विस्तार में कुछ नए चेहरों को मौका मिलना लगभग तय है। प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार में मुख्यमंत्री सहित 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस लिहाज से मंत्रिपरिषद में 13 स्थान पहले से ही खाली थे।

Open in App
ठळक मुद्देस्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिए जाने के बाद कैबिनेट से उनका इस्तीफा देना भी तय है।राज्य में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बताया जाता है कि विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ख़याल रखा जाएगा।

उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री स्वतंत्र देव सिंह को प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष नियुक्त किये जाने के साथ ही राज्य मंत्रिमंडल में विस्तार की चर्चा तेज हो चली है।

उत्तर प्रदेश विधानमंडल का सत्र गुरुवार से शुरू हो रहा है। सत्र समापन के बाद मंत्रिमंडल विस्तार की उम्मीद है। भाजपा के एक नेता ने ‘भाषा’ को बताया कि लोकसभा चुनाव में कुछ राज्य मंत्रियों की भूमिका देखते हुए विस्तार में उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव हो सकता है। विस्तार में कुछ नए चेहरों को मौका मिलना लगभग तय है। प्रदेश में अधिकतम 60 मंत्री हो सकते हैं। मार्च 2017 में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में बनी सरकार में मुख्यमंत्री सहित 47 मंत्रियों ने शपथ ली थी। इस लिहाज से मंत्रिपरिषद में 13 स्थान पहले से ही खाली थे।

इसके अलावा रीता बहुगुणा जोशी, सत्यदेव पचौरी तथा एस पी सिंह बघेल ने सांसद निर्वाचित होने के बाद योगी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। रीता इलाहाबाद से, पचौरी कानपुर से और बघेल आगरा से सांसद चुने गए हैं।

सुभासपा अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को कैबिनेट से बर्खास्त किया जा चुका है। भाजपा नेता ने कहा कि स्वतंत्र देव सिंह को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बना दिए जाने के बाद कैबिनेट से उनका इस्तीफा देना भी तय है क्योंकि भाजपा के 'एक पद एक व्यक्ति' के सिद्धांत के तहत कोई नेता दो पदों पर नहीं रह सकता।

स्वतंत्रदेव के त्यागपत्र देने के बाद मौजूदा मंत्रिमंडल में पांच स्थान खाली हो जाएंगे। यह भी कहा जा रहा है कि विधानसभा उपचुनाव से पहले मंत्रिमंडल का विस्तार किया जाएगा। राज्य में 12 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। बताया जाता है कि विस्तार में जातीय और क्षेत्रीय संतुलन का ख़याल रखा जाएगा।

संगठन में अच्छा काम करने वाले नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है। उल्लेखनीय है कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के आवास पर दिल्ली में कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नडडा और राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बी एल संतोष की उपस्थिति में मुख्यमंत्री योगी ने संभवत: संगठन और सरकार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की थी।

इसके अगले ही दिन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति हो गयी। ऐसे में अब मंत्रिमंडल विस्तार की संभावना तेज हो गयी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया