लाइव न्यूज़ :

मजदूरों को लेकर योगी सरकार ने की ये प्लानिंग, दूसरे राज्यों में फंसे श्रमिकों की लिस्ट मांगी, सभी को रोजगार देने की तैयारी

By गुणातीत ओझा | Updated: May 7, 2020 14:12 IST

उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से अपने यहां फंसे यूपी के श्रमिकों की जिलेवार सूची मांगी है। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सूबे के सभी प्रवासी कामगारों को वापस लाना चाहती है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से अपने यहां फंसे यूपी के श्रमिकों की जिलेवार सूची मांगी है।अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सूबे के सभी प्रवासी कामगारों को वापस लाना चाहती है।

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से अपने यहां फंसे यूपी के श्रमिकों की जिलेवार सूची मांगी है। अधिकारियों के साथ बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि उनकी सरकार सूबे के सभी प्रवासी कामगारों को वापस लाना चाहती है। मुख्यमंत्री ने यहां एक बयान में कहा कि प्रदेश सरकार अपने राज्य के सभी कामगारों और श्रमिकों को वापस लाना चाहती है। इसके लिए संबंधित राज्य सरकारों से अपने यहां फंसे उत्तर प्रदेश के कामगारों की जनपदवार सूची उपलब्ध कराने को कहा गया है।

जो राज्य सरकारें सूची उपलब्ध करा रही हैं, उन्हें लाने की व्यवस्था हम तत्काल दे रहे हैं। योगी ने कहा कि अभी तक दूसरे प्रदेशों से करीब 30 हजार कामगारों को लेकर 37 रेलगाड़ियां उत्तर प्रदेश आ चुकी हैं। इसके अलावा पिछले सप्ताह हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से भी बसों से 30 हज़ार से अधिक श्रमिक लाए गए हैं। इससे पहले मार्च में भी साढ़े छह लाख प्रवासी श्रमिकों को उत्तर प्रदेश लाया गया था। उन्होंने बताया कि श्रमिकों को लेकर बृहस्पतिवार को 20 ट्रेनें आ रही हैं।

शुक्रवार को भी 25 से 30 ट्रेनें प्रवासी कामगारों को लेकर प्रदेश में आएगी। उन्हें उनके घरों तक सुरक्षित पहुँचाने के लिए परिवहन निगम की 10,000 से ज्यादा बसें लगाई गई हैं। यहां आने वाले हर कामगार को जाँच के लिए क्वारंटीन सेंटर में रखने और उन्हें सुरक्षित घरों तक पहुँचाने की व्यवस्था की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में आने वाले हर मजदूर और कामगार की कार्यकुशलता सम्बन्धी एक डेटा तैयार किया जा रहा है। होम क्वारंटीन पूरा होते ही उन्हें उनकी क्षमता के आधार पर प्रदेश में ही नौकरी अथवा रोज़गार दिलाने की तैयारी है। योगी ने बताया कि प्रदेश के क्वारेंटाइन सेंटरों की क्षमता अब 12 लाख से ज़्यादा की हो गई है। सभी की स्वास्थ्य जांच के लिए 50 हज़ार से अधिक लोगों की मेडिकल टीमें लगाई गई हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनयोगी आदित्यनाथमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है