लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार द्वारा अर्धकुम्भ को कुम्भ कहने पर विवाद बढ़ा, नेता प्रतिपक्ष ने शंकराचार्य को लिखी चिट्ठी

By भाषा | Updated: January 28, 2019 20:20 IST

शंकराचार्य ने कहा कि गोविंद ने सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद, श्री निर्वाणी अनी अखाड़े के श्री महंत धरमदास, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि सहित कई अन्य संतों को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है।

Open in App

उत्तर प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने राज्य सरकार द्वारा अर्धकुम्भ को कुम्भ की संज्ञा दिये जाने के विरोध में जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद और कई प्रमुख संतों को पत्र लिखा है।

स्वामी अधोक्षजानंद ने सोमवार को पीटीआई भाषा को बताया कि नेता प्रतिपक्ष ने चार पेज के अपने पत्र में लिखा है कि पौराणिक मान्यताओं और ज्योतिषीय गणना के अनुसार इस वर्ष तीर्थराज प्रयाग में अर्धकुम्भ का आयोजन हुआ है, लेकिन प्रदेश की योगी सरकार ने इन सभी तथ्यों और ग्रहों-नक्षत्रों के योग को नकारते हुए जबरदस्ती इसे पूर्ण कुम्भ की संज्ञा दे दी है।

शंकराचार्य ने कहा कि गोविंद ने सुमेरू पीठाधीश्वर नरेंद्रानंद, श्री निर्वाणी अनी अखाड़े के श्री महंत धरमदास, अखाड़ा परिषद के महामंत्री हरि गिरि सहित कई अन्य संतों को पत्र लिखकर नाराजगी जाहिर की है।

उन्होंने बताया कि चौधरी ने सरकार से पूछा है कि यदि उत्तर प्रदेश सरकार छह साल में ही कुम्भ का आयोजन कर रही है तो क्या हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में भी छह वर्ष में कुम्भ मनाया जाएगा।

स्वामी अधोक्षजानंद के मुताबिक, चौधरी ने कहा है कि योगी आदित्यनाथ स्वयं संत हैं और उनकी अगुवाई वाली सरकार के अर्धकुम्भ को कुम्भ करने के विधेयक का विपक्षियों ने जमकर विरोध किया था। फिर भी सरकार ने अपने बहुमत के अहंकार में इसे पारित करा लिया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथकुम्भ मेला
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया