लाइव न्यूज़ :

गीता प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष खेमका के निधन पर योगी ने दुख जताया

By भाषा | Updated: April 4, 2021 21:12 IST

Open in App

गोरखपुर/ लखनऊ, चार अप्रैल गोरखपुर के गीता प्रेस ट्रस्ट के अध्यक्ष एवं विश्व प्रसिद्ध मासिक पत्रिका 'कल्याण' के संपादक राधेश्याम खेमका का 86 वर्ष की आयु में शनिवार को निधन हो गया, उनका वाराणसी में गंगा घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने खेमका के निधन पर रविवार को दुख प्रकट करते हुए कहा कि सनातन धर्म व संस्कृति की सेवा में निरंतर रत ‘कल्याण’ के संपादक राधेश्याम खेमका ने जीवन के उच्च आदर्शों एवं शाश्वत मूल्यों में प्रगाढ़ आस्था रखते हुए सनातन धर्म की उल्लेखनीय सेवा की है।

योगी ने अपने शोक संदेश में कहा कि सनातन धर्म, संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऐसे समाजसेवी का निधन परिवार के साथ-साथ समाज की भी अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ जी से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें तथा परिवारजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति दें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर