लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश के बाढ़ग्रस्त इलाकों में पहुंते योगी, किया हवाई सर्वेक्षण

By भाषा | Updated: July 27, 2020 05:52 IST

मुख्यमंत्री ने खाद्य वितरण से सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा, ‘‘ खाद्य माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तामील की जाए। हर गरीब को भोजन मिले और खाद्यान्न वितरण का काम एक नोडल अधिकारी की निगरानी में किया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर से जलमग्न हुए क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ और बलिया के प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर से जलमग्न हुए क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद बलिया और वाराणसी का दौरा कर अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश जारी किये। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने सबसे पहले गोरखपुर के सहजनवा क्षेत्र में नदियों के बढ़ते जलस्तर के कारण जलमग्न हुए क्षेत्रों की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण किया।

उसके बाद अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी बांध सुरक्षित रहें, इसके लिए तटबंधों की निरन्तर निगरानी की जाये। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिया किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में नावों की समुचित व्यवस्था की जाये। मुख्यमंत्री ने खाद्य वितरण से सम्बन्धित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा, ‘‘ खाद्य माफिया के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उन पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून तामील की जाए। हर गरीब को भोजन मिले और खाद्यान्न वितरण का काम एक नोडल अधिकारी की निगरानी में किया जाए।’’

इसके बाद योगी ने ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय तथा एम्स का निरीक्षण कर निर्देश दिया कि कोविड-19 महामारी के मद्देनजर जल्द ही वहां एल-2 चिकित्सालय बनाने का काम पूरा कर मरीजों का इलाज शुरू किया जाए। उसके बाद बलिया पहुंचे मुख्यमंत्री ने आजमगढ़ मण्डल में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने मंडल के तीनों जिलों आजमगढ़, मऊ और बलिया के प्रशासनिक तथा स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आये लोगों का पता लगाने और घर-घर जाकर सर्वेक्षण करने पर विशेष जोर दिया जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके लिए टीमें बनाकर उन्हें प्रशिक्षित किया जाए और क्षेत्र में उनके कार्य पर नजर बनाए रखें। कोरोना की जांच के लिए ज्यादा से ज्यादा टेस्ट किए जाएं। संक्रमित मरीज के संपर्क में आये लोगों की शत-प्रतिशत जांच होनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने इसके बाद वाराणसी पहुंच कर मंडल के चारों जिलों वाराणसी, गाजीपुर जौनपुर और चंदौली में कोविड-19 के संक्रमण, नियंत्रण और कोविड मरीजों के इलाज के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। योगी ने कहा कि काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू), एल-3 लेवल के अस्पताल में बिस्तरों की संख्या में वृद्धि की जाए। बीएचयू ऐसा कार्य करे कि वह दूसरों के लिए अनुकरणीय हो।

मुख्यमंत्री ने संक्रमित व्यक्ति की पहचान कर तत्काल उसे पृथककर चिकित्सा सुविधा देने पर जोर देते हुए कहा कि मण्डल के सभी जनपदों में एल-1 व एल-2 अस्पताल विकसित किये जाएं, जिनमें ऑक्सीजन व वेंटिलेटर की समुचित व्यवस्था हो। भाषा सं. सलीम धीरज सुभाष सुभाष सुभाष

टॅग्स :योगी आदित्यनाथबाढ़
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल