लाइव न्यूज़ :

योगी ने दी बड़ी खुशखबरी कहा-अदालत के फैसले का करेंगे सम्मान

By भाषा | Updated: October 8, 2019 06:11 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ''राम मंदिर का सदियों पुराना विवाद अब खत्म होना चाहिये। अदालत इसके लिये लगातार सुनवाई कर रही है। अदालत के फैसले का हम सभी सम्मान करेंगे।'' योगी ने गत शनिवार को गोरखपुर में ही एक कार्यक्रम में मंदिर का नाम लिए बगैर कहा था

Open in App
ठळक मुद्देसपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी के इस बयान पर तंज करते हुए कहा था कि आखिर मुख्यमंत्री को कैसे पता कि अदालत क्या निर्णय देने वाली है।योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के जमाने में अयोध्या की तमाम परम्पराएं खत्म हो गयी थीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही 'बड़ी खुशखबरी' मिलने के अपने बयान पर सफाई देते हुए सोमवार को कहा कि उनका मतलब अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव से था और विवादित ढांचा मामले में सभी अदालत का निर्णय मानेंगे।

योगी ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सफाई देते हुए कहा कि बड़ी खुशखबरी मिलने से उनका आशय अयोध्या में आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव के कार्यक्रम से था। उन्होंने कहा कि ''राम मंदिर का सदियों पुराना विवाद अब खत्म होना चाहिये। अदालत इसके लिये लगातार सुनवाई कर रही है।

अदालत के फैसले का हम सभी सम्मान करेंगे।'' योगी ने गत शनिवार को गोरखपुर में ही एक कार्यक्रम में मंदिर का नाम लिए बगैर कहा था कि इस मामले में बहुत जल्द 'बड़ी खुशखबरी' मिलने वाली है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी के इस बयान पर तंज करते हुए कहा था कि आखिर मुख्यमंत्री को कैसे पता कि अदालत क्या निर्णय देने वाली है। योगी ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों के जमाने में अयोध्या की तमाम परम्पराएं खत्म हो गयी थीं।

मगर अब अयोध्या में दूसरे देशों के लोग भी आकर रामलीला का मंचन करते हैं। कई देशों के प्रतिनिधि इस कार्यक्रम में शिरकत करते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार पिछली बार की तरह इस बार भी वहां भव्य दीपोत्सव का कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इस बार सरयू नदी के तट पर साढ़े पांच लाख से भी अधिक दीप जलाकर दीपावली का पर्व मनाया जाएगा।’’ 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं