लाइव न्यूज़ :

योगी ने बिजनौर में विदुरकुटी को प्राच्य भारत शिक्षा अध्ययन केंद्र बनाए जाने की घोषणा की

By भाषा | Updated: September 22, 2021 16:18 IST

Open in App

बिजनौर, 22 सितंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिजनौर में अपने संबोधन मे विदुरकुटी को प्राच्य भारत शिक्षा अध्ययन केन्द्र बनाए जाने की घोषणा की। इसके बाद महाभारत सर्किट में शामिल इस पौराणिक महत्व के स्थल के जीर्णोद्धार और पर्यटक स्थल बनने की संभावनाएं प्रबल हो गयी हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को बिजनौर-नजीबाबाद मार्ग पर बिजनौर से लगभग छह-सात किलोमीटर पर ग्राम स्वाहेडी में बन रहे मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कर इसका नाम विदुर के नाम पर रखने की घोषणा करते हुए सभा से कहा कि महात्मा विदुर की पावन तपोस्थली को प्राच्य भारत शिक्षा अध्ययन केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

बिजनौर से लगभग 12 किमी दूर चांदपुर मार्ग पर स्थित महाभारत सर्किट में शामिल विदुरकुटी के विषय में पौराणिक ग्रन्थों में कहा गया है कि महाभारत युद्ध के समय महात्मा विदुर कौरवों से कुपित होकर हस्तिनापुर से गंगा पार कर बिजनौर की ओर गंगा किनारे कुटी बनाकर रहने लगे थे। पौराणिक ग्रन्थों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण कौरवों को युद्ध टालने के लिए समझाने आए थे मगर सफल नहीं होने पर उनके छप्पन भोग छोड़ कर विदुर जी की कुटी में आ गये थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो