लाइव न्यूज़ :

योगी और अखिलेश तय करें, मैं किसका एजेंट:ओवैसी

By भाषा | Updated: November 25, 2021 20:59 IST

Open in App

जौनपुर (उप्र), 25 नवंबर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश दोनों को तय करना चाहिए कि‘‘ मैं किसका एजेंट हूं । ’’

ओवैसी ने सूम्बुलपुर गुरैनी में शोषित वंचित समाज सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, "योगी आदित्यनाथ कहते हैं कि मैं सपा का एजेंट हूं और अखिलेश (यादव) कहते हैं कि मैं भाजपा का एजेंट हूं। दोनों को तय करने दें कि मैं किसका एजेंट हूं?"

उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को छोड़कर कोई अन्य सियासी पार्टी मुसलमानों की शुभचिंतक नहीं है और मांग की कि कृषि कानूनों की तरह नागरिका संशोधित कानून (सीएए) को भी वापस लिया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, "मैं सीएए के खिलाफ हूं और जब तक इसे वापस नहीं लिया जाता मैं इसका विरोध करता रहूंगा।"उनका कहना था कि कृषि कानूनों की तरह इसे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वापस लेना चाहिए।

ओवैसी ने कहा,‘‘ सियासी पार्टियों ने मुसलमानों को सिर्फ वोट लेने के लिए इस्तेमाल किया। उन्होंने कभी मुसलमानों का भला नहीं किया। उत्तर प्रदेश में एक बड़ी ताकत होने के बावजूद मुसलमानों को यहां कभी न्याय नहीं मिला।’’

उन्होंने लोगों से किसी से नहीं डरने की अपील करते हुए आगामी विधानसभा चुनावों में उनकी पार्टी के उम्मीदवारों को वोट देने की अपील की।

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार पर हमला बोलते हुये ओवैसी ने कहा ,‘‘ उत्तर प्रदेश में कोई विकास नहीं हुआ, यहां बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। वाराणसी से यहां तक कार से आते समय सड़क में गड्ढे ही गड्ढे मिले। बेरोजगारी इस कदर बढ़ गई है कि पढ़े लिखे नौजवानों की जिंदगी बरबाद हो रही है। मंहगाई चरम पर है, फिर भी योगी जी विकास की बात करते हैं।’’

उन्होंने कहा, "वाराणसी (जौनपुर) के रास्ते में मुझे सड़कों पर कई गड्ढे़ मिले। वे केवल दाढ़ी और टोपी वाले पुरुषों को फर्जी मामलों में फंसाने और उनकी हत्या करने के लिये ही देखते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो