लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ रविवार को गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर आएंगे

By भाषा | Updated: May 15, 2021 22:24 IST

Open in App

नोएडा, 15 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार सुबह गौतमबुद्ध नगर जिले के दौरे पर आएंगे। इसके अलावा वह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अन्य कई जिलों का भी दौरा कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री इस दौरान इन जिलों में कोरोना वायरस के संक्रमण की स्थिति का जायजा लेंगे, तथा उसके रोकथाम के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा करेंगे।

जिला सूचना अधिकारी राकेश चौहान ने शनिवार को बताया कि मुख्यमंत्री रविवार सुबह साढे़ दस बजे के करीब गौतमबुद्ध नगर पहुंचेंगे। यहां पर वह जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे।

उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जिले में तैनात अधिकारियों के साथ कोविड-19 संक्रमण के रोकथाम के लिए की जा रही तैयारियों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद उनके द्वारा प्रेस वार्ता करने का भी कार्यक्रम है।

चौहान ने बताया कि मुख्यमंत्री कुछ गांवों तथा कोविड-19 अस्पताल आदि का निरीक्षण भी करेंगे।

उन्होंने बताया कि इसके बाद मुख्यमंत्री मेरठ आदि जिलों का दौरा करने जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल