लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार VIP सुरक्षा के लिए खरीदेगी वाहन 

By भाषा | Updated: November 20, 2018 20:56 IST

गोरखपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ के निर्माण के तहत शोध पीठ भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 1383.04 लाख रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

Open in App

उत्तर प्रदेश सरकार अतिविशिष्ट व्यक्तियों के राज्य भ्रमण के दौरान सुरक्षा के लिए जैमर्स सहित वाहनों की खरीद करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार हुई राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक में उक्त फैसला किया गया। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि कैबिनेट ने 25 करोड़ रूपये से अधिक लागत के 112 वाहनों की खरीद का प्रस्ताव मंजूर किया।

प्रवक्ता ने बताया कि अति विशिष्ट व्यक्तियों को उनके राज्य भ्रमण के दौरान सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से 16.25 करोड़ रूपये की लागत से पुलिस के लिए 79 वाहन खरीदे जाएंगे। वीआईपी फ्लीट के लिए 6.3 करोड़ रूपये की लागत से जैमर और बुलेट प्रूफ वाहन सहित 16 वाहनों की खरीद की जाएगी। राज्य संपत्ति विभाग के लिए 2.46 करोड रूपये की लागत से 16 नए लक्जरी वाहन खरीदे जाएंगे।

प्रदेश में सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स के निर्माण में प्रोत्साहन के लिए समय-समय पर जारी शासनादेशों के तहत निर्माणाधीन या संचालित सिनेमाघरों एवं मल्टीप्लेक्स को जीएसटी लागू होने के बाद सहायक अनुदान का लाभ देने की प्रक्रिया निर्धारण के प्रस्ताव को भी कैबिनेट बैठक में मंजूरी दी गयी।

गोरखपुर के पंडित दीनदयाल उपाध्याय विश्वविद्यालय में गुरु श्री गोरक्षनाथ शोध पीठ के निर्माण के तहत शोध पीठ भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों के लिए 1383.04 लाख रुपए के प्रस्ताव को मंजूरी दी गयी।

प्रवक्ता ने बताया कि कुम्भ मेला-2019 में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिये प्रयागराज के दारागंज स्थित वेणी माधव मंदिर, झूसी में पंच दिगंबर अनी अखाड़ा और प्रभुदत्त ब्रह्मचारी आश्रम में जनसुविधाओं के निर्माण के लिए 321 . 39 लाख रुपये के प्रस्तावों को भी मंत्रिपरिषद ने मंजूरी दी ।

उन्होंने बताया कि अति कुपोषित बच्चों की सेहत में सुधार के लिए 'मुख्यमंत्री सुपोषण घर' योजना को मंजूरी दी गयी है। पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना का संचालन आठ आकांक्षी जिलों (चित्रकूट, चंदौली, फतेहपुर, सिद्धार्थनगर, सोनभद्र, बहराइच, बलरामपुर व श्रावस्ती) के साथ गोंडा और सीतापुर में होगा।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल