लाइव न्यूज़ :

हैदराबाद निकाय चुनाव प्रचार के दौरान योगी आदित्यनाथ ने टीआरएस, एआईएमआईएम पर निशाना साधा

By भाषा | Updated: November 29, 2020 00:45 IST

Open in App

हैदराबाद, 28 नवंबर हैदराबाद निकाय के चुनाव प्रचार के दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सत्ताधारी तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) पर कुशासन और भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया।

योगी ने कहा कि मतदाताओं को एक दिसंबर को होने वाले हैदराबाद निकाय चुनाव के दौरान यह दिखा देना चाहिए कि वे ''लूट'' की छूट नहीं देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर उत्तर प्रदेश में फैजाबाद और इलाहाबाद क्रमश: अयोध्या और प्रयागराज हो सकते हैं तो हैदराबाद भी दोबारा ''भाग्यनगर'' हो सकता है।

एक दिसंबर को होने वाले चुनाव से पहले शुक्रवार रात को भाजपा की प्रचार अभियान बैठक को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा, '' अगर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की राशि 12 करोड़ किसानों के खाते में पहुंच सकती है तो केसी राव की सरकार ने बाढ़ से प्रभावित लोगों के खातों में पैसे क्यों नहीं भेजे?''

योगी ने आरोप लगाया कि यदि ''टीआरएस और एआईएमआईएम'' का गठबंधन निकाय चुनाव में जीत हासिल करता है तो जनता को बुनियादी सुविधाएं भी नहीं मिल पाएंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा