लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने 'अमृत महोत्सव' पर सेनानियों को श्रद्धांजलि दी

By भाषा | Updated: March 12, 2021 15:58 IST

Open in App

लखनऊ, 12 मार्च उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित 'अमृत महोत्सव' कार्यक्रम में यहां काकोरी स्थित शहीद स्मारक पहुंचे और उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्‍यमंत्री ने शुक्रवार को काकोरी के शहीद स्मारक पहुंचने से पहले ट्वीट किया '' प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर आयोजित होने वाला 'आजादी का अमृत महोत्सव' भारतीय स्वाधीनता संग्राम के अमर सेनानियों को श्रद्धांजलि है।''

उन्होंने कहा, '' यह महोत्सव संपूर्ण देशवासियों, खासतौर पर युवाओं को स्वाधीनता आंदोलन की पुनीत स्मृतियों से जोड़ेगा। जयहिंद।''

आजादी की 75वीं वर्षगांठ को समर्पित ‘अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के साबरमती आश्रम से की। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के काकोरी समेत कई स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

मुख्यमंत्री कार्यालय के ट्वीट के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि '' हमने तय किया है कि आजादी के आंदोलन की जितनी भी प्रमुख तिथियां हैं, अगले एक वर्ष के दौरान हर घटना की स्मृति में हर शहीद स्मारक पर राज्‍य सरकार के स्तर पर जनसहभागिता के साथ आजादी के ज्ञात व अज्ञात शहीदों के स्मरण के लिए कार्यक्रम आयोजित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?