लाइव न्यूज़ :

बंद कमरे में योगी के मंत्री के शिवपाल यादव ने की गुफ्तगू, राजनीतिक कयास हुए तेज

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 15, 2018 19:13 IST

योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को वाराणसी में सपा नेता शिवपाल यादव से मुलाकात की।

Open in App

वाराणसी, 15 जून:  योगी सरकार के कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने शुक्रवार को वाराणसी में सपा नेता शिवपाल यादव से मुलाकात की। शिवपाल एक निजी कार्यक्रम के लिए वाराणसी पहुंचे थे। 

खबर के अनुसार दोनों की ये मुलाकात सर्किट हाउस में बेहद गुप्त तरीके से हुई है। बंद कमरे में हुई इन दोनों की ये बैठक करीबी 10 मिनट से ऊपर चली है। वहीं, दूसरी तरफ इस बैठक के बाद  से सियासी चर्चाओं का बाजार गरम हो गया। आगामी चुनाव के मद्देनजर तरह तरह की अटकलें लगाई जानें लगी। जबकि खुद शिवरपाल यादव ने इसको महज एक औपचारिक मुलाकात कहा है।जबकि योगी के मंत्री का कहना है कि ये शिष्टाचार की मुलाकात थी।

 उन्होंने कहा कि शिवपाल यादव जब सत्ता में थे तो मेरी मदद किया करते थे। ओमप्रकाश राजभर ने यूपी में बीजेपी सरकार से समर्थन वापस लेने या उससे अलग होने संबंधी अटकलों को भी खारिज कर दिया।  वहीं, उन्होंने कयासों पर विराम लगाते हुए कहा कि मैं हमेशा से बीजेपी के साथ था और रहूंगा।  इस मुलाकात को यूपी की राजनीति की बड़ी मुलाकात के तौर पर देखा जा रहा है। 

वहीं, खबरों में ये भी रहा है कि ओम प्रकाश योगी से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में योगी से नाराज मंत्री के शिवपाल से मिलने के बाद से राजनीतिक कयास तेज हुए हैं। ओमप्रकाश राजभर के बेटे अरविंद राजभर की शादी 21 जून को है। वाराणसी स्थित आवास पर  24 जून को रिसेप्शन है। कुछ लोगों ने कहा कि कैबिनेट मंत्री इस शादी में आमंत्रित करने के लिए शिवपाल यादव से मिले। 

टॅग्स :समाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह