लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश में किसान कल्‍याण मिशन की शुरूआत की

By भाषा | Updated: January 6, 2021 22:50 IST

Open in App

लखनऊ, छह जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कृषि एवं कृषि आधारित गतिविधियों के जरिये किसानों की आय दोगुनी करने के अभियान ‘किसान कल्‍याण मिशन’ की बुधवार को शुरूआत की ।

मुख्यमंत्री ने किसानों के आर्थिक विकास के के लिये इस अभियान की शुरुआत राजधानी के सरोजनी नगर प्रखंड के दादूपुर गांव से की ।

इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा, ‘‘देश ने जय जवान, जय किसान के नारे दिए लेकिन किसान हाशिये पर ही रहा । पधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नीतियों के कारण ही किसान मुख्य धारा में शामिल हो पाया और पिछले छह वर्षों में किसानों के हित में जितना काम हुआ उतना 70 वर्षों में कभी नहीं हुआ ।’’

मुख्यमंत्री के हवाले से जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है, ‘‘आप देख रहे होंगे कि किसान इस देश के राजनीतिक एजेंडे में शामिल हो पाया है, शासन की नीतियों का क्रियान्वयन होते हुए भी किसान भाइयों ने देखा है । मोदी जी की नीतियों के कारण ही किसान मुख्य धारा में शामिल हो पाया है, नहीं तो देश का किसान केवल वोट पर राजनीति का मोहरा भर होता था ।’’

मुख्‍यमंत्री ने कहा, ‘‘स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट भी मोदी जी की देन है, और पीएम किसान सम्मान निधि के माध्यम से आज हर किसान को सलाना छह हजार रुपये मिल रहा है । उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के माध्यम से हर खेत और फसल को पानी मिल रहा है, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के माध्यम से हर किसान लाभ ले सकता है ।’’

उन्‍होंने कहा कि बुंदेलखंड की महिला स्वयंसेवी समूह के दुग्ध उत्पादन समिति का टर्नओवर ही दो करोड़ रूपये सालाना हो रहा है और यह कार्यक्रम यहां सरोजिनी नगर में भी लागू होना चाहिए ।

योगी ने कृषि और किसानों की खराब हालत के लिए विपक्ष की आलोचना करते हुये कहा कि पिछले छह सालों में हुई प्रगति, अगर पिछले 70 वर्षों में हुई होती तो मोदी जी को ये लक्ष्य न तय करना पड़ता कि 2022 तक किसान की आय दोगुनी करनी होगी ।

उन्‍होंने कहा कि 2004 से 2014 के बीच देश में लाखों किसानों ने अपनी जान गंवाई, लेकिन अब किसान आत्महत्या नही, आमदनी को लेकर तेज़ी से बढ़ रहा है और आज का कार्यक्रम उसी किसान कल्याण योजना को आगे बढाने की एक कड़ी है।

योगी ने किसानों से कहा कि 2017 में हमारी सरकार बनने पर पहला कैबिनेट निर्णय ही किसानों के ऋण माफ करने का था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

विश्वईरान ने US के साथ हुए सीज़फ़ायर समझौते के तहत स्ट्रेट ऑफ़ होर्मुज़ से जहाज़ों के गुज़रने की सीमा रोज़ाना 15 जहाज़ों तक तय की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस