लाइव न्यूज़ :

योगी जी मठ चला सकते हैं, यूपी चलाना इनके बस का नहीं है: उदित राज 

By अनुराग आनंद | Updated: October 13, 2020 17:27 IST

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कुर्सी पर रहते दलित उत्पीड़न नही थमेगा।

Open in App
ठळक मुद्देउदित राज ने पीएम नरेंद्र मोदी से योगी आदित्यनाथ को पद से हटाने की मांग की है।इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हाथरस मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के परिजन अदालत के समक्ष उपस्थित हुए।इस बीच खबर है कि हाथरस मामले में SC 15 अक्टूबर को सुनवाई करेगा।

नई दिल्ली:उत्तर प्रदेश के हाथरस में दलित समुदाय की लड़की के साथ हुए सामूहिक बलात्कार और हत्या के खिलाफ लगातार हो रहे विरोध के बीच कांग्रेस नेता व पूर्व सांसद उदित राज ने सीएम योगी आदित्यनाथ से इस्तीफा मांगा है। कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद उदित राज ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के पद से योगी आदित्यनाथ को हटाने का आग्रह किया है।

पूर्व सांसद उदित राज ने कहा कि मोदी जी योगी जी को हटाओ। योगी जी मठ चला सकते हैं उप्र बड़े राज्य को नही। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सीएम योगी आदित्यनाथ के कुर्सी पर रहते दलित उत्पीड़न नही थमेगा। बता दें कि इससे पहले योगी आदित्यनाथ भाजपा सांसद होने के साथ ही साथ गोरखपुर धाम मठ के संचालक भी थे। इस समय भी गोरखधाम पीठ के मुखिया हैं।

उत्तर प्रदेश में हाल के घटनाओं का जिक्र करते हुए उदित राज ने कहा कि प्रदेश में जो आपराधिक गतिविधियां हो रही हैं, वे क्यों हो रही हैं? केवल दलित ही इन अत्याचारों के अधीन क्यों हैं? मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद से योगी आदित्यनाथ को हटाने का अनुरोध करना चाहूंगा। 

बता दें कि शनिवार को हाथरस केस को लेकर इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ में सुनवाई हुई। अपर महाधिवक्ता वीके शाही ने कहा कि अगली सुनवाई के लिए दो नवंबर की तारीख नियत की है। 

इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ खंडपीठ में हाथरस मामले की सुनवाई के दौरान पीड़िता के परिजन अदालत के समक्ष उपस्थित हुए। इस बीच खबर है कि हाथरस मामले में SC 15 अक्टूबर को सुनवाई करेगा। यूपी सरकार का अतिरिक्त हलफनामा काम नहीं आया।

हाथरस मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के समक्ष यूपी सरकार का प्रतिनिधित्व करने वाले अतिरिक्त महाधिवक्ता वी.के. शाही ने कहा कि कोर्ट ने पीड़ित परिवार के लोगों से पूछताछ की है। हमारे उच्च अधिकारियों से भी कोर्ट ने पूछताछ की है। मामला अभी विचाराधीन है। मामले में अगली तारीख 2नवंबर है।

हाथरस पीड़ित परिवार की वकील सीमा कुशवाहा ने कहा कि पीड़ित परिवार ने मांग की है कि सीबीआई की रिपोर्ट को गोपनीय रखा जाए। हमारी दूसरी मांग थी कि मामला यूपी से बाहर ट्रांसफर किया जाए और तीसरी मांग यह है कि मामला जब तक पूरी तरह से खत्म नहीं होता तब तक परिवार को सुरक्षा प्रदान किया जाए।

टॅग्स :हाथरस केसउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो