लाइव न्यूज़ :

योगी का राहुल पर निशाना, पूछा- कांग्रेस सरकार के वक्त क्यों नहीं हुआ न्यूनतम आय का ऐलान

By भाषा | Updated: March 26, 2019 22:28 IST

यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर तरफ विकास हो रहा है।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी गरीबों को सालाना 72 हजार रुपये देने की बात तो कर रहें हैं, पर वह उनसे पूछना चाहते हैं जब देश में कांग्रेस की सरकार थी तब उन्होंने ऐसा ऐलान क्यों नहीं किया।

भाजपा के विजय संकल्प सभा के प्रचार अभियान कि शुरुआत करने यहां पहुंचे आदित्यनाथ ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह काशीवासियों कि खुशकिस्मती है कि वे इस बार भी प्रधानमंत्री का चुनाव करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आर्थिक और सामरिक दोनों मामलों में विकास कर रहा है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब इस दल की सरकार थी तो उस समय भारत की अर्थव्यवस्था विश्व में 11 वें स्थान पर थी, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने छठवें स्थान पर पहुंचा दिया और अब आने वाले समय में भारत की अर्थव्यवस्था को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता किसानों के प्रति असंवेदनशील थे। किसानों के खातों में अब छह हजार रुपया जा रहा है, जिससे उनके जीवन में खुशहाली आ रही है। पहले कांग्रेस की सरकार में 100 में से 10 रुपया ही गरीबों तक पहुँच पाता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रधानमंत्री मोदी की वजह से काशी का काया कल्प हो गया है। एम्स जैसा संस्थान आज काशी में है। बिजली के तार भूमिगत हो गये है। काशी के घाटों की सुंदरता बढ़ गयी है। आज मोदी की वजह से सब कुछ मुमकिन है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने हर क्षेत्र में अग्रणी स्थान प्राप्त किया है। मोदी जी के नेतृत्व में देश का हर तरफ विकास हो रहा है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथराहुल गांधीकांग्रेसलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह