लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी का मायावती पर पलटवार, 'चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन हो गये हैं'

By भाषा | Updated: March 22, 2019 21:03 IST

बसपा सुप्रीमो मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'भाजपा वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।" 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी ‘चौकीदार’ बन गये हैं: मायावती 'पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं': सीएम योगी

बसपा सुप्रीमो मायावती के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा ‘‘चौकीदार के अलर्ट रहने से चोर बेचैन और असहज हो गये हैं।’’ बसपा सुप्रीमो ने कहा था कि भाजपा चुनाव हार रही है और हारने के बाद योगी चौकीदारी कर सकते हैं।

मायावती ने शुक्रवार सुबह ट्वीट कर कहा, 'भाजपा वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान-कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।" 

उन्होंने ट्वीट किया, 'भाजपा के मंत्री और नेतागण पीएम श्री मोदी की देखादेखी ‘चौकीदार’ बन गये हैं। पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जैसे लोग बड़ी दुविधा में हैं कि क्या करें? जनसेवक/योगी रहें या अपने को चौकीदार घोषित करें। बीजेपी वाले चाहे जो फैशन करें बस संविधान/कानून के रखवाले बनकर काम करें, जनता बस यही चाहती है।’’ 

मायावती ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला और तंज कसते हुए कहा, "राफेल सौदे की गोपनीय फाइल यदि चोरी हो गई तो गम नहीं, किन्तु देश में रोजगार की घटती दर और बढ़ती बेरोजगारी एवं गरीबी, श्रमिकों की दुर्दशा, किसानों की बदहाली आदि के सरकारी आंकड़े पब्लिक नहीं होनी चाहिये। वोट/इमेज की खातिर उन्हें छिपाये रखना है। क्या देश को ऐसा ही चौकीदार चाहिए?" 

मायावती के ट्वीट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को गोरखपुर में कहा, 'चौकीदार के अलर्ट होने से चोर बेचैन और असहज हो गये हैं ।' 

उन्होंने कहा, 'मैं और पूरा प्रदेश मायावतीजी की चिंता और बेचैनी को अच्छी तरह से समझते हैं, क्योंकि उनके कार्यकाल में लूट और भ्रष्टाचार के नये रिकार्ड बने थे और अब जब चौकीदार के अलर्ट होने से यह सब बंद हो गया है तो वह असहज महसूस कर रही हैं । चूंकि पूरा देश अलर्ट है इसलिए जिन्होंने देश के संसाधनों को लूटा था उन्हें अब परेशानी हो रही है ।' 

उन्होंने कहा, ' पूरे देश में हर जगह चौकीदार है और चौकीदार पूरी तरह से अलर्ट है और चोर असहज महसूस कर रहे हैं । वास्तव में हर सजग नागरिक चौकीदार है और चूंकि मैं योगी हूं इसलिए मैं धर्म, समाज और संस्कृति का चौकीदार हूं और एक मुख्यमंत्री होने के नाते मैं प्रदेश का चौकीदार हूं ।' 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमायावतीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बहुजन समाज पार्टी (बसपा)उत्तर प्रदेशलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह