लाइव न्यूज़ :

स्कूल पर हाईटेंशन तार गिरने के मामले को यूपी सरकार ने गंभीरता से लिया, कहा- कड़ी करेंगे कार्रवाई

By भाषा | Updated: July 16, 2019 16:40 IST

मंत्री अनुपमा जयसवाल जिला अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना। मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।

Open in App

उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले के नया नगर प्राइमरी स्कूल में सोमवार को हाईटेंशन तार की चपेट में 52 स्कूली बच्चों के आने की घटना को प्रदेश सरकार ने गम्भीरता से लिया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेश की बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जयसवाल ने मंगलवार को बलरामपुर का दौरा कर घायल बच्चों से मुलाकात की और उनके परिजनों को हरसम्भव सहायता देने का भरोसा दिलाया।मंत्री अनुपमा जयसवाल जिला अस्पताल पहुंचीं और उन्होंने बच्चों का हालचाल जाना। मंत्री ने डॉक्टरों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि इस घटना के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।गौरतलब है कि जिले के उतरौला क्षेत्र के नया नगर प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को विद्यालय भवन पर हाईटेंशन तार गिरने से करीब चार दर्जन बच्चे झुलस गये। जिलाधिकारी ने लापरवाही बरतने के आरोप में बिजली विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित करने और अवर अभियंता के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए थे। जिलाधिकारी करुण करुणेश ने बताया का करंट से झुलसे बच्चों का इलाज किया जा रहा है। सभी बच्चे खतरे से बाहर हैं।उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है और अवर अभियंता प्रियदर्शी तिवारी के विरूद्ध विभागीय जांच के आदेश दिये गये हैं। उन्होंने बताया कि अधिशासी अभियंता विद्युत और बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि दो दिन में जिले के सभी स्कूलों की जांच कराकर स्कूल के ऊपर से गुजर रहे सभी तार को हटवा दें।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया