लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ सरकार ने 1.57 लाख लोगों को दिया जमीन का मालिकाना हक, जानें क्या है स्वामित्व योजना 

By अनुराग आनंद | Updated: February 13, 2021 11:27 IST

यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जिस योजना के तहत लाखों लोगों को जमीन का मालिकाना हक दिया है, उस स्वामित्व योजना के बारे में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि इसे अब देशभर में लागू किया जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देइसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत सदियों से गांव की आबादी की जमीन पर अपना मकान बनाकर रह रहे लोगों को उसका हक मिलेगा।सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह योजना भूमि संबंधी अनेक विवादों के निपटारे में भी सहायक सिद्ध होगी।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वामित्व योजना के अंतर्गत 11 जिलो के 1,001 गांवों के 1,57,244 लाभार्थियों को ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) का ऑनलाइन वितरण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि स्वामित्व योजना के तहत गांव में रह रहे लोगों को उनके आवासीय जमीनों के भूखण्ड का मालिकाना हक मिलेगा।

बता दें कि इस योजना के बारे में बजट 2021 के अपने भाषण में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी कहा था कि स्वामित्व योजना को अब पूरे देश में लागू किया जाएगा। उन्होंने कहा था कि इस योजना से लाखों लोगों को लाभ मिलेगा। वह जिस जमीन पर रह रहे हैं, उसका मालिकाना हक उन्हें मिलेगा। वह चाहेंगे तो अपने घर की जमीन के आधार पर लॉन ले पाएंगे।  

सीएम योगी आदित्यनाथ बोले 'स्वामित्व योजना' के लाभ से अब कर्ज लेना आसान होगा-

इस योजना को लागू करने व इसका लाभ लाखों लोगों को देने के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा कि 'स्वामित्व योजना' के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को अपने मकान की भूमि पर मिले मालिकाना हक से अब बैंक आदि से सहजतापूर्वक ऋण प्राप्त कर अनेक वित्तीय सुविधाओं का लाभ प्राप्त हो सकेगा। यह योजना भूमि संबंधी अनेक विवादों के निपटारे में भी सहायक सिद्ध होगी।

स्वामित्व योजना के अंतर्गत किसी जमीन पर अपना मकान बनाकर रह रहे लोग उसके मालिक होंगे-

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत सदियों से गांव की आबादी की जमीन पर अपना मकान बनाकर रह रहे लोगों को उनके उस मकान के भूखंड का सरकारी अभिलेखों के द्वारा मालिकाना हक दिया जा रहा है। इससे गरीब आदमी जमीन का मालिक बनेगा। उन्होंने लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की जमीन पर अपना मकान बनाकर रह रहे गरीब लोगों का उनके उस जमीन पर अब तक मालिकाना हक न होने के कारण गांव के दबंग उनके जमीनों पर कब्जा करते थे।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशनिर्मला सीतारमणभारत
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?