Yogi Adityanath Cabinet Expansion: यूपी में योगी की कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2019 11:42 IST2019-08-21T11:19:18+5:302019-08-21T11:42:05+5:30

प्रदेश सरकार के तीन मंत्री एसपी सिंह बघेल आगरा लोकसभा सीट, रीता बहुगुणा जोशी इलाहाबाद सीट और सत्यदेव पचौरी कानपुर सीट से सांसद चुने जा चुके हैं। उनके इस्तीफा देने से ये मंत्री पद खाली हो गए हैं। वहीं भाजपा के सहयोगी दल सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर को पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री पद से बर्खास्त किए जाने के बाद मंत्रिमंडल में एक जगह और बन गई है।

yogi adityanath Cabinet Expansion Live Updates 23 MLAs take oath as ministers in Uttar Pradesh Government | Yogi Adityanath Cabinet Expansion: यूपी में योगी की कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Yogi Adityanath Cabinet Expansion: यूपी में योगी की कैबिनेट में 23 मंत्री शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

Highlightsउत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया अपने मंत्रिमंडल का विस्तार23 मंत्रियों ने शपथ ली, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया। राजभवन में आयोजित एक कार्यक्रम में 23 मंत्रियों ने शपथ ली। इसमें 14 नये चेहरे योगी मंत्रिमंडल में शामिल किये गये। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सभी मंत्रियों को शपथ दिलाई।योगी ने मार्च 2017 में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। उस वक्त उन्हें मिलाकर मंत्रिमण्डल में कुल 47 सदस्य थे। योगी के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत 5 स्वतंत्र प्रभार मंत्रियों को कैबिनेट मंत्री बनाया गया जबकि दो राज्यमंत्री अब स्वतंत्र प्रभार के राज्यमंत्री बनाये गये हैं।

मंत्रिमंडल जिन नए चेहरे को इस मंत्रीमंडल में मौका दिया गया है, उनके नाम हैं- नीलिमा कटियार, श्रीराम चौहान, आनंद स्वरूप शुक्ला, सतीश चंद्र द्विवेदी, चंद्रिका उपाध्याय, जीएस धर्मेश, महेश चंद्र गुप्ता, अशोक कटारिया, चौधरी उदयभान, अनिल शर्मा,  विजय कश्यप, कमला रानी वरुण, विनय शाक्य और रामनरेश अग्निहोत्री।

21 Aug, 19 : 11:26 AM

राज्यमंत्री

विजय कश्यप, डॉ. गिर्राज सिंह धर्मेश, लाखन सिंह राजपूत, निलिमा कटियार, चौधरी उदयभान सिंह, अनिल शर्मा, महेश गुप्ता, आनंद स्वरूप शुक्ला, चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, रमाशंकर सिंह पटेल, अजीत सिंह पाल। 

21 Aug, 19 : 11:26 AM

इनको मिला स्वतंत्र प्रभार

नीलकंठ तिवारी, कपिलदेव अग्रवाल, सतीश द्विवेदी, अशोक कटारिया, श्रीराम चौहान, रवींद्र जायसवाल। 

21 Aug, 19 : 11:25 AM

यूपी कैबिनेट का विस्तार

कैबिनेट मंत्रियों की लिस्ट-

डॉ. महेंद्र सिंह 
चौधरी भूपेंद्र सिंह
सुरेश राणा
अनिल राजभर
राम नरेश अग्निहोत्री 
कमला रानी वरुण 

21 Aug, 19 : 11:20 AM

23 विधायकों को बनाया जाएगा मंत्री

English summary :
Uttar Pradesh Government Cabinet Expansion Live Update: The much-awaited of up cabinet Expansion is taking place today. 23 MLAs will take oath as ministers in ceremony start at 11 am in Raj Bhavan.


Web Title: yogi adityanath Cabinet Expansion Live Updates 23 MLAs take oath as ministers in Uttar Pradesh Government

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे