लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने की कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत

By भाषा | Updated: November 10, 2021 12:25 IST

Open in App

कानपुर (उत्तर प्रदेश), 10 नवंबर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कानपुर मेट्रो रेल परियोजना के प्रारंमिक चरण के ‘ट्रायल रन’ की शुरुआत की और संकेत दिया कि इसके वाणिज्यिक संचालन की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने आईआईटी-कानपुर से मोतीझील के बीच मेट्रो ट्रेन के ट्रायल रन की शुरुआत के अवसर पर अपने संबोधन में कहा, ‘‘अगले चार से छह सप्ताह के अंदर मेट्रो ‘ट्रायल रन’ की पूरी कार्रवाई संपन्न होने की उम्मीद है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों से हम मेट्रो की सेवा कानपुर वासियों को उपलब्ध करा सकेंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कानपुर वासियों को मैं इसके लिए अग्रिम बधाई देता हूं। कानपुर मेट्रो का यह कार्यक्रम अपने निर्धारित समय से पहले हो रहा है। अगले चार से छह सप्ताह में कानपुर वासियों के पास मेट्रो रेल के तौर पर यातायात की बेहतरीन सुविधा होगी।’’

जिलाधिकारी विशाख जी. अय्यर के मुताबिक कानपुर मेट्रो का संचालन 31 दिसंबर से शुरू होने वाला है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसे 15 से 20 दिसंबर तक शुरू करने के निर्देश दिए हैं। मेट्रो का यह ‘ट्रायल रन’ नवंबर के मध्य में होना था, लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर इसे निर्धारित समय से पहले कराया गया है।

योगी ने कहा कि 15 नवंबर 2019 को कानपुर मेट्रो का निर्माण कार्य शुरू हुआ था। लेकिन वैश्विक कोविड-19 महामारी की चुनौती के बावजूद उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह उपलब्धि हासिल की है। इस पूरे कार्यक्रम में केंद्र सरकार ने भी योगदान किया है।

इससे पहले, उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक कुमार केशव ने मुख्यमंत्री को कानपुर मेट्रो सेवा के विभिन्न पहलुओं से अवगत कराया। योगी ने इस दौरान मेट्रो रेल के कोच का भी जायजा लिया। उन्होंने कहा कि कानपुर मेट्रो का वाणिज्यिक संचालन 15 से 20 दिसंबर के बीच शुरू कर दिया जाएगा।

कानपुर मेट्रो के एक अधिकारी के मुताबिक पहले चरण में मेट्रो आईआईटी कानपुर और मोती झील के बीच नौ किलोमीटर के दायरे में दौड़ेगी। दूसरे चरण में मेट्रो मोतीझील से ट्रांसपोर्ट नगर के बीच चलाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह