लाइव न्यूज़ :

प्रियंका के सवाल पर सीएम योगी का पलटवार, कहा- यूपी में हार गए राहुल इसलिए अंगूर खट्टे हैं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 30, 2019 13:41 IST

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष यूपी से चुनाव हार गए हैं इसलिए अंगूर खट्टे होने का मामला है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट किया था।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष यूपी से चुनाव हार गए हैं इसलिए अंगूर खट्टे होने का मामला है।

उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर प्रियंका गांधी के सवाल पर योगी आदित्यनाथ ने पलटवार किया है। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस के अध्यक्ष यूपी से चुनाव हार गए हैं इसलिए अंगूर खट्टे होने का मामला है। उन्होंने कहा कि दिल्ली, इटली और इंग्लैंड में बैठकर सुर्खियों में बने रहने के लिए वे बयानबाजी करते हैं। 

उत्तर प्रदेश में खराब कानून व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने शनिवार को राज्य की योगी आदित्यनाथ की अगुवाई वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार पर निशाना साधा था। प्रियंका ने अपने ट्वीट में कहा, ''पूरे उत्तर प्रदेश में अपराधी खुलेआम मनमानी करते घूम रहे हैं। एक के बाद एक अपराधिक घटनाएँ हो रही हैं। मगर प्रदेश की भाजपा सरकार के कान पर जूँ तक नहीं रेंग रही। क्या उत्तर प्रदेश सरकार ने अपराधियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है।’’

प्रियंका ने अपने ट्वीट में राज्य में हाल ही में कुछ आपराधिक घटनाओं की अखबारों की कटिंग भी टैग की है, जिसमें बदायूं में बंदूक की नोक पर तलाशी, अमेठी में फायरिंग और उन्नाव जेल में कैदियों द्वारा बंदूक लहराने जैसी घटनायें शामिल है।

 

कांग्रेस नेता के ट्वीट के जवाब में उप्र पुलिस ने कहा, ''गम्भीर अपराधों में यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की गयी है । पिछले 2 वर्षों में 9225 अपराधी गिरफ़्तार हुए और 81 मारे गये हैं।  

 रासुका में प्रभावी कार्यवाही कर लगभग 2 अरब की सम्पत्ति ज़ब्त की गयी है, डकैती, हत्या, लूट एवं अपहरण जैसी घटनाओं में अप्रत्याशित कमी आई है ।'' इस बारे में जब प्रदेश के कानून मंत्री ब्रजेश पाठक से पत्रकारों ने पूछा तो उन्होंने कहा कि जबसे प्रदेश में भाजपा सरकार सत्ता में आई है अपराधियों का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है।

उन्होंने कहा कि ''प्रदेश में अपराधियों का नेटवर्क पूरी तरह से ध्वस्त हो गया है। हमारी सरकार अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर रही है। जो इक्का दुक्का घटनायें हो रही है वह आपसी रंजिश के कारण हो रही है और ऐसे मामलो में पुलिस तुरंत कार्रवाई कर रही है ।'' इससे पहले समाजवादी पार्टी ने भी प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया था। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है