लाइव न्यूज़ :

UP के सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी से पूछे सवाल, कहा- ओरैया घटना की जिम्मेदारी लेगी कांग्रेस?

By अनुराग आनंद | Updated: May 18, 2020 17:32 IST

प्रवासी मजदूरों को लेकर इस वक्त कांग्रेस पार्टी और उत्तर प्रदेश की सरकार में तीखी जुबानी जंग जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ ने कहा कि बसों में सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।परिवहन निगम यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक निजी बस में दो चालक हों।

लखनऊ: देश भर में तेजी से फैल रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए केंद्र सरकार ने लॉकडाउन को 31 मई तक बढ़ाने का फैसला किया है। लॉकडाउन की वजह से रोजगार नहीं मिलने के कारण हजारों की संख्या में प्रवासी मजदूर वापस गांव की तरफ जाने के लिए मजबूर हो गए हैं। प्रवासी मजदूर को लेकर पिछले दिनों कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सीएम योगी आदित्यनाथ पर हमला किया था। सोमवार को ट्वीट कर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रियंका गांधी से चार सवालों के जवाब पूछ लिए।

दरअसल, प्रवासी मजदूरों को लेकर इस वक्त कांग्रेस पार्टी और उत्तर प्रदेश की सरकार में तीखी जुबानी जंग जारी है। सोमवार को गाजियाबाद में उमड़ी मजदूरों की भीड़ पर कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार को घेरा तो अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा पलटवार किया गया है। योगी आदित्यनाथ की ओर से ट्विटर पर कांग्रेस पर कुछ सवाल दागे गए हैं।  यूपी सीएम ने पूछा है कि क्या कांग्रेस पार्टी ओरैया में हुई दुर्घटना की जिम्मेदारी लेगी? 

बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दूसरे राज्यों से आ रहे प्रवासी कामगारों और श्रमिकों के लिए सोमवार को निर्देश दिया कि सीमावर्ती क्षेत्र के साथ-साथ टोल प्लाजा, एक्सप्रेसवे और प्रमुख चौराहों पर उनके लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था की जाए । योगी ने यहां अपने सरकारी आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक में लॉकडाउन की समीक्षा के दौरान कहा, ''उत्तर प्रदेश की सीमा में प्रवेश करते ही प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को भोजन व पानी उपलब्ध कराया जाए। इसके बाद उनकी स्क्रीनिंग करते हुए उन्हें सुरक्षित व सम्मानजनक ढंग से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जाए।''

उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के साथ-साथ टोल प्लाजा, एक्सप्रेस-वे तथा प्रमुख चौराहों पर प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों के लिए भोजन एवं पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की सुरक्षित एवं सम्मानजनक प्रदेश वापसी सुनिश्चित की है। सम्बन्धित राज्य सरकारें उत्तर प्रदेश के प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों की सूची उपलब्ध कराएं।

उन्होंने कहा कि पिछले एक सप्ताह में 590 श्रमिक स्पेशल ट्रेन देश के विभिन्न राज्यों से प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को लेकर आ गई हैं। राज्य सड़क परिवहन निगम की 12 हजार बसों के माध्यम से प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को उनके गृह जिलों में भेजने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी 75 जिलों में 15 हजार बसें अतिरिक्त रूप से उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि लोग पैदल, बाइक, थ्री-व्हीलर या ट्रक आदि जैसे असुरक्षित साधनों से यात्रा न करें। इसके लिए पुलिस द्वारा सघन पेट्रोलिंग करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। प्रवासी श्रमिकों को बताया जाए कि वे ट्रेन तथा बस जैसे सुरक्षित साधन से ही यात्रा करें।

पैदल, बाइक, थ्री-व्हीलर या ट्रक आदि जैसे असुरक्षित साधन को अपनाकर स्वयं तथा अपने परिवार को जोखिम में न डालें। उन्होंने कहा कि प्रवासी कामगारों एवं श्रमिकों को बस से भेजने के लिए धनराशि भी स्वीकृत की गई है, इसलिए किसी भी प्रवासी कामगार से यात्रा के लिए धनराशि न ली जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रवासी श्रमिकों एवं कामगारों को ट्रेन से निःशुल्क प्रदेश ला रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवहन निगम द्वारा संचालित सभी बसों को नियमित रूप से सेनिटाइज किया जाए। बस में सेनिटाइजर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। परिवहन निगम यह भी सुनिश्चित करें कि प्रत्येक निजी बस में दो चालक हों। उन्होंने परिवहन विभाग को प्रवर्तन कार्य प्रभावी रूप से करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरटीओ तथा एआरटीओ सतत निरीक्षण करते हुए यह सुनिश्चित करें कि मार्ग दुर्घटना न होने पाए। योगी ने कहा कि पृथक केंद्रों तथा सामुदायिक रसोई की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा जाए। इनमें साफ-सफाई तथा सुरक्षा के समुचित प्रबन्ध किए जाएं।

सभी जरूरतमंदों को सामुदायिक रसोई से भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी व्यक्ति भूखा न सोने पाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण व शहरी इलाकों में गठित निगरानी समितियों को सक्रिय रखा जाए। मुख्यमंत्री हेल्पलाइन द्वारा निगरानी समितियों के सदस्यों से संवाद कर इनके द्वारा किए जा रहे सर्विलांस कार्य की निगरानी की जाए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीकांग्रेसउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर