लाइव न्यूज़ :

योगेंद्र यादव ने अखिल गोगोई से मुलाकात की, कहा भाजपा को हराना लक्ष्य

By भाषा | Updated: March 14, 2021 19:01 IST

Open in App

गुवाहाटी, 14 मार्च कार्यकर्ता योगेंद्र यादव ने जेल में बंद रैजर दल के अध्यक्ष अखिल गोगोई से रविवार को मुलाकात की और लोगों से असम में भाजपा को हराने की अपील की ।

यादव और किसान संघर्ष समिति के नेता सुनीलम ने गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में गोगोई से मुलाकात की।

यादव ने कहा, ‘‘प्रदेश में जिन सीटों पर पहले दो चरण में मतदान होना है उनमे से 19 सीटों पर गोगोई ने उम्मीदवार उतारे हैं । उनका लक्ष्य भाजपा की हार सुनिश्चित करना है।’’

संयुक्त किसान मोर्चा के नेता ने कहा, ‘‘हम एक संदेश लेकर आए हैं कि भाजपा ने किसानों के साथ जैसा बर्ताव किया है उसके कारण, उनके हितों और कल्याण के खिलाफ फैसले लेने के तरीके के लिये... उसे (सत्ता से) बाहर कर देना चाहिए ।

यादव ने कहा कि पिछले साल फरवरी में उन्होंने गोगोई से मुलाकात की थी और तब से उनका स्वास्थ्य बिगड़ता जा रहा है।

उन्होंने आरोप लगाया कि गोगोई को इसलिये जेल में रखा गया है ताकि वह चुनाव के दौरान किसी के साथ बातचीत नहीं कर सकें ।

सुनीलन ने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय जांच अभिकरण (एनआईए) जिस प्रकार गोगोई के खिलाफ मामले की जांच कर रही है उससे ऐसा लगता है कि जांच एजेंसी सरकार के कहे अनुसार कार्रवाई कर रही है।

उन्होंने कांग्रेस से गोगोई के खिलाफ उम्मीदवार उतारने के निर्णय पर पुनर्विचार करने के लिये कहा ।

संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदेश में प्रदर्शन के लिये गोगोई को दिसंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो