लाइव न्यूज़ :

उत्तराखंड विधानसभा में योग कार्यक्रम

By भाषा | Updated: December 21, 2020 23:26 IST

Open in App

देहरादून, 21 दिसंबर उत्तराखंड विधानसभा परिसर में सोमवार को विधायकों और विधानसभा कर्मचारियों को विभिन्न योग-आसन सिखाने तथा उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु एक योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

विधानसभा का तीन दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू होने से कुछ देर पहले हुए इस कार्यक्रम में योग गुरू स्वामी रामदेव के नजदीकी सहयोगी आचार्य बालकृष्ण बतौर मुख्य अतिथि मौजूद थे।

आज का आयोजन 2018 में 21 जून को अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुरू की गयी योग श्रृंखला का 31 वां मासिक संस्करण था।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बालकृष्ण ने कहा कि योग और आयुर्वेद ने कोविड-19 महामारी के दौरान लोगों की प्रतिरोधक क्षमता को बढाने में मदद की है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि योग कार्यक्रम हाल के वर्षों में विधानसभा में शुरू की गयी कई नई पहलों में से एक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos