देश और लोगों के लिए लाभकारी है योग : नायडू
By भाषा | Updated: June 21, 2021 09:48 IST2021-06-21T09:48:07+5:302021-06-21T09:48:07+5:30

देश और लोगों के लिए लाभकारी है योग : नायडू
नयी दिल्ली, 21 जून उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू ने लोगों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सोमवार को अपील की।
नायडू ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि योग हमारी न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से मदद करता है बल्कि यह समाज की सेहत की बेहतरी के लिए भी अच्छा है।
एक आधिकारिक बयान के अनुसार, उपराष्ट्रपति ने कहा, ‘‘यह लोगों और देश दोनों के लिए लाभकारी है।’’
इससे पहले, नायडू ने यहां उपराष्ट्रपति आवास के मैदान में अपनी पत्नी उषम्मा के साथ योग किया। सातवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस सोमवार को मनाया जा रहा है।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।