लाइव न्यूज़ :

योग ने कोविड-19 संकट से निपटने में लाखों लोगों की मदद की : प्रमोद सावंत

By भाषा | Updated: June 21, 2021 11:20 IST

Open in App

पणजी, 21 जून गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों को बधाई देते हुए कहा कि योग दुनिया को भारत का अनमोल उपहार है और कोविड-19 संकट से निपटने में कई लोगों को इससे मदद मिली है।

मुख्यमंत्री सोमवार सुबह उत्तरी गोवा जिले में स्थित अगुआड़ा किले में एक कार्यक्रम में शामिल हुए और वहां कुछ अन्य लोगों के साथ उन्होंने योग किया। सावंत ने ट्वीट किया कि योग ‘स्वस्थ जीवन की कुंजी’ है।

मुख्यमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘योग विश्व को भारत का अमूल्य उपहार है। इसने लाखों लोगों को कोविड संकट से निपटने में मदद की है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सभी को बधाई। आइए हम सब योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाएं।’’

गोवा के भाजपा अध्यक्ष सदानंद शेट तानावडे भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर एक कार्यक्रम में शामिल हुए। तानावडे ने उत्तरी गोवा में संवाददाताओं से कहा, ‘‘स्वयं को स्वस्थ और तंदुरूस्त रखने के लिए हमें योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा।’’

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने पूरे विश्व में योग के ज्ञान का प्रसार किया जिसके कारण कई देशों ने अपनी जीवनशैली में इसे शामिल किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो