लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कक्षा एक से 10 वीं के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया गया : खट्टर

By भाषा | Updated: June 21, 2021 15:25 IST

Open in App

चंडीगढ़, 21 जून हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने सोमवार को कहा कि वर्तमान शैक्षणिक सत्र से कक्षा एक से 10वीं तक के स्कूली पाठ्यक्रम में योग को शामिल कर लिया गया है।

मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा, ‘‘...हमने इस साल कक्षा एक से 10 वीं के पाठ्यक्रम में योग को शामिल किया है ताकि बच्चे इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनायें।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे हमें ऑक्सीजन, भोजन और जल की आवश्यकता है वैसे ही हमारे तन को स्वस्थ बनाये रखने के लिए योग का अपना महत्व है। योगाभ्यास की आदत को आत्मसात करने और बचपन से ही इसे छात्रों के जीवन का हिस्सा बनाने के लिए हमने इस साल से स्कूली पाठ्यक्रम में इसे शामिल करने का फैसला किया है।’’ दिसंबर में हरियाणा सरकार ने घोषणा की थी कि अगले अकादिमक सत्र से सभी सरकारी स्कूलों में योग को अलग विषय के तौर पर शामिल किया जायेगा।

खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य योग को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है और लोगों को इसे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा, ‘‘हमने 1000 गांवों में योग और व्यायामशाला स्थापित करने का फैसला किया है। अब तक 550 गांवों में इसकी स्थापना हुई है और शेष गांवों में काम जारी है तथा 22 योग प्रशिक्षक भी नियुक्त किये जायेंगे।’’

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राज्य भर में 22 जिलों में 1100 स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। हर स्थल पर कोविड नियमों का पालन करते हुए 50 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। इस बीच हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी अंबाला में एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया। पंचकुला में आयोजित एक कार्यक्रम में हरियाणा के विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा, ‘‘स्वस्थ रहने के लिए हमें रोज योग करना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

विश्वआज रात एक पूरी सभ्यता का अंत होगा?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने ट्रुथ पर पोस्ट किया, फिर कभी जीवित नहीं?

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

ज़रा हटकेVIDEO: ऋषिकेश में गंगा पर उतरा सी-प्लेन, टूरिज्म को मिलेगा जबरदस्त बूस्ट, देखें वीडियो

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

भारत अधिक खबरें

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर