लाइव न्यूज़ :

योग गुरु रामदेव बोले-कोविड-19 टीका लगवाएंगे और डॉक्टर ‘धरती पर देवदूत' 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 10, 2021 22:12 IST

योग गुरु रामदेव ने पहले कहा था कि उन्हें कोविड-19 के खिलाफ टीका लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास योग और आयुर्वेद की सुरक्षा है।

Open in App
ठळक मुद्देरामदेव ने एलोपैथिक चिकित्सकों की खूब तारीफ की।रामदेव ने कहा कि उनकी किसी संगठन के साथ कोई दुश्मनी नहीं हो सकती। केवल दवाओं के नाम पर जनता के शोषण के खिलाफ थे।

देहरादूनः एलोपैथी दवाओं की प्रभावोत्पादकता पर सवाल उठाकर एलोपैथिक चिकित्सकों के निशाने पर रहे योग गुरु रामदेव ने बृहस्पतिवार को इस मसले पर यू टर्न लेते हुए कहा कि वह जल्द ही कोविड-19 टीका लगवाएंगे और डॉक्टर ‘‘धरती पर के देवदूत'’ हैं।

रामदेव ने पहले कहा था कि उन्हें कोविड-19 के खिलाफ टीका लेने की जरूरत नहीं है क्योंकि उनके पास योग और आयुर्वेद की सुरक्षा है। रामदेव ने 21 जून से सभी के लिए नि:शुल्क टीकाकरण संबंधी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हाल की घोषणा का स्वागत करते हुए इसे ‘‘ऐतिहासिक’’ बताया और सभी से टीकाकरण कराने की अपील की।

रामदेव ने हरिद्वार में संवाददाताओं से कहा, ‘‘टीके की दोनों खुराक लगवाएं और योग एवं आयुर्वेद से दोहरी ताकत मिलेगी। ये दोनों आपको ऐसा सुरक्षा कवच देंगे कि एक भी व्यक्ति कोविड-19 से नहीं मरेगा।’’ यह पूछे जाने पर कि वह कब टीका लगवाएंगे, योग गुरु ने कहा, ‘‘बहुत जल्द’’।

रामदेव ने एलोपैथिक चिकित्सकों की खूब तारीफ की और उन्हें ‘‘धरती पर भगवान के दूत’’ बताया  भारतीय चिकित्सा संघ के साथ जारी उनके टकराव के बारे में रामदेव ने कहा कि उनकी किसी संगठन के साथ कोई दुश्मनी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि वह केवल दवाओं के नाम पर जनता के शोषण के खिलाफ थे।

योग गुरु ने कहा कि सस्ती जेनेरिक दवाइयों के स्थान पर महंगी ब्रांडेड दवाइयां लिखने की कई चिकित्सकों की प्रवृत्ति के कारण ही प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र खोलने पड़े। उन्होंने कहा कि अच्छे चिकित्सक वरदान हैं और वे धरती पर भगवान के भेजे हुए दूत हैं।

रामदेव ने यह भी कहा कि आपातकालीन उपचार और शल्य चिकित्सा के लिए एलोपैथी सर्वश्रेष्ठ है। एलोपैथी के खिलाफ हाल में अपनी टिप्पणी से चिकित्सकों में रोष पैदा करने वाले रामदेव ने कहा कि जब आपातकालीन उपचार और शल्यचिकित्सा की बात आती है तो एलोपैथी सर्वश्रेष्ठ है और इस बारे में दो राय नहीं हो सकती। 

टॅग्स :बाबा रामदेवउत्तराखण्डकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतकेरलम चुनावः मेरा फोकस यहां पर, असम, बंगाल, तमिलनाडु में मेरे साथी कर रहे कैंपेन?, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा-BJP को वोट देना बेकार

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे