लाइव न्यूज़ :

योग दिवस : दिल्ली की जेलों के 1500 से अधिक कैदियों ने किया योग

By भाषा | Updated: June 21, 2021 18:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की तीन जेलों के 1500 से अधिक कैदियों ने योग किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ जेल अधिकारी ने कहा कि दिल्ली की तीन जेलों तिहाड़, रोहिणी और मंडोली के कैदी एक स्थान पर एकत्र हुए और शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए सभी ने योग अभ्यास किया। योग में प्रशिक्षित कैदियों ने सुबह सात बजे से नौ बजे तक चले सत्र में अन्य कैदियों को विभिन्न योग आसनों का अभ्यास कराया। महानिदेशक (जेल विभाग) ने कहा, "जेल नंबर पांच में हमने योग सत्र के साथ एक मैजिक शो और एक रस्साकशी प्रतियोगिता का आयोजन किया, जहां 18 से 21 वर्ष की आयु के कैदियों को रखा जाता है। शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए यह सत्र आयोजित किए गए। कैदियों के बीच इसे लेकर उत्साह शानदार रहा।"

अधिकारियों की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली की जेलों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 15 जून तक नौ हो गयी थी।

अधिकारियों के मुताबिक तिहाड़ जेल में 45 साल से अधिक आयु के कुल 1139 कैदियों में से 1089 कैदी कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 50 कैदी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। जबकि 45 साल से कम उम्र के 990 कैदी भी टीके की खुराक ले चुके हैं। रोहिणी की जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 132 कैदी जबकि 45 साल से कम उम्र के 400 कैदी टीका लगवा चुके हैं। मंडोली जेल में 45 साल से अधिक उम्र के 476 कैदियों में 302 कैदी कोविड-19 टीके की पहली खुराक ले चुके हैं जबकि 174 कैदी टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों