लाइव न्यूज़ :

योग कोविड होने के बाद उबरने में मदद कर सकता है: केजरीवाल

By भाषा | Updated: June 20, 2021 19:11 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 जून दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि योग न सिर्फ रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है बल्कि यह कोविड होने के बाद उबरने में मदद भी करता है।

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की पूर्व संध्या पर ध्यान और योग विज्ञान केंद्र के उद्घाटन समारोह में केजरीवाल ने कहा कि इस कठिन समय में लोग योग की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, “ इस कठिन समय में लोग योग की जरूरत पहले से कहीं ज्यादा महसूस कर रहे हैं। योग न केवल शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है बल्कि यह कोविड होने के बाद उबरने में भी मदद करता है।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि जो लोग कोविड से गंभीर रूप से बीमार होने के बाद संक्रमण से उबर गए हैं, उन्हें शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिर से मजबूत करने की जरूरत होती है और योग तथा ध्यान यह कर सकता है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली भेषज विज्ञान एवं अनुसंधान विश्वविद्यालय (डीपीएसआरयू) केंद्र में ध्यान एवं योग विज्ञान में डिप्लोमा कार्यक्रम कराएगा। एक वर्ष के इस कार्यक्रम में 450 निरीक्षकों का प्रशिक्षण चल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “हमें योग को लोगों तक ले जाने, योग को जन आंदोलन बनाने की बात करते हुए सुनते रहते हैं। भारत ने दुनिया को योग सिखाया है, लेकिन भारत में कितने लोग योग करते हैं?

उन्होंने कहा कि तीन महीने के आक्रामक प्रशिक्षण के बाद दो अक्टूबर तक योग प्रशिक्षक दिल्ली के लोगों को योग सिखाने के लिए तैयार हो जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ इसके बाद अगर किसी इलाके के 20-30 लोगों का समूह योग सीखना चाहता है, तो हम उन्हें प्रशिक्षक उपलब्ध कराएंगे।”

इस डिप्लोमा पाठ्यक्रम का मुख्य केंद्र डीपीएसआरयू में होगा, जबकि दिल्ली के स्कूलों में केंद्र भी स्थापित किए जाएंगे, जो सप्ताह में तीन दिन शाम में दो घंटे के सत्र आयोजित करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस