कोविड-19 के दौरान बहुत मददगार हो सकता है योग: राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: June 21, 2021 09:24 IST2021-06-21T09:24:30+5:302021-06-21T09:24:30+5:30

Yoga can be very helpful during Kovid-19: President Kovind | कोविड-19 के दौरान बहुत मददगार हो सकता है योग: राष्ट्रपति कोविंद

कोविड-19 के दौरान बहुत मददगार हो सकता है योग: राष्ट्रपति कोविंद

नयी दिल्ली, 21 जून राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर देशवासियों को सोमवार को बधाई दी और कहा कि योग कोविड-19 के दौरान बेहद मददगार साबित हो सकता है।

कोविंद ने कहा कि योग भारत द्वारा दुनिया को दिए गए सबसे महान उपहारों में से एक है। हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया जाता है।

कोविंद ने योग करते हुए अपनी तस्वीर ट्विटर पर साझा की और ट्वीट किया, ‘‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की सभी को बधाई। हजारों वर्षों से लाखों-करोड़ों लोगों को स्वस्थ एवं खुशहाल जीवन का वरदान और शरीर एवं मन के संयोजन का साधन, योग के रूप में हमारे ऋषियों ने विश्व को दिया है। मानवता को यह भारत की अनुपम देन है। योग, कोविड-19 के संदर्भ में भी सहायक हो सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yoga can be very helpful during Kovid-19: President Kovind

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे