लाइव न्यूज़ :

दक्षिण कश्मीर में सेना की पहल पर तीन दशक बाद मनाया गया यौम-ए-रसूल मीर

By भाषा | Updated: March 17, 2021 18:37 IST

Open in App

अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर),17 मार्च दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के दोरू-शाहबाद में सेना ने बुधवार को तीन दशक से अधिक समय बाद 19वीं सदी के प्रसिद्ध शायर रसूल मीर की याद में 'यौम-ए-रसूल मीर' का आयोजन किया।

सेना के एक अधिकारी ने बताया कि इससे युवाओं को उनकी जड़ों, संस्कृति तथा कश्मीरियत से जुड़ने और सिर उठाकर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी।

19 राष्ट्रीय राइफल्स ने नागरिक प्रशासन की मदद से कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस दौरान लोकप्रिय गायकों, नृतकों तथा नाट्य कलाकारों ने प्रस्तुति दी और 'कश्मीर के जॉन कीट्स' के नाम से मशहूर रसूल मीर के कार्यों को रेखांकित किया।

कार्यक्रम में विक्टर फोर्स के जनरल ऑफिसर कमांडिग मेजर जनरल राशिम बाली ने शिकरत की।

मेजर जनरल बाली ने कार्यक्रम में काफी लोगों के एकत्रित होने पर प्रसन्नता प्रकट की।

उन्होंने कहा, ''रसूल मीर कश्मीर के महान शायर थे और उन्हें 'इमाम-ए-इश्कियां शायरी' (प्रेम पर आधारित शायरी का दिग्गज) कहा जाता है। आज के दिन यहां (दूरु) में कार्यक्रम आयोजित किये जाते थे, लेकिन आतंकवाद के पैर पसारने के चलते वह परंपरा रुक गई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए