लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में येलो, ब्लैक और व्हाइट फंगस से संक्रमित मरीज की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 16:33 IST

Open in App

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 मई गाजियाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित और ब्लैक, व्हाइट, येलो फंगस से ग्रस्त 59 वर्षीय एक मरीज की मृत्यु हो गयी। मरीज का उपचार कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को इस बारे में बताया।

शहर के राजनगर इलाके में हर्ष अस्पताल में आंख, नाक, गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ बी पी त्यागी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कुंवर सिंह का इलाज चल रहा था। लेकिन टॉक्सेमिया (खून का विषाक्त होना) की वजह से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उनकी मृत्यु हो गई।’’

डॉक्टर ने बताया कि सिंह शहर के संजय नगर से वकील थे और हाल में उन्होंने कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद उनसे संपर्क किया था।

त्यागी ने कहा, ‘‘24 मई को एंडोस्कोपी जांच के दौरान उनमें ब्लैक और व्हाइट के अलावा येलो फंगस का भी पता चला था।’’

उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में मुरादनगर के 59 वर्षीय एक अन्य रोगी का भी इलाज चल रहा है, जिसमें येलो फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुरादनगर के रहने वाले राजेश कुमार के मस्तिष्क के पास फंगस संक्रमण का पता चला। उनका आधा जबड़ा हटा दिया गया है।’’

उन्हें भी टॉक्सेमिया था, लेकिन संक्रमण का स्तर कम था। मरीज का अभी फंगस रोधी उपचार चल रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, गाजियाबाद में कोरोना वायरस के 1,957 उपचाराधीन मरीज हैं और संक्रमण से अब तक 432 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता