लाइव न्यूज़ :

गाजियाबाद में येलो, ब्लैक और व्हाइट फंगस से संक्रमित मरीज की मौत

By भाषा | Updated: May 29, 2021 22:03 IST

Open in App

(तस्वीरों के साथ)

गाजियाबाद (उत्तर प्रदेश), 29 मई गाजियाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमित और ब्लैक, व्हाइट, येलो फंगस से पीड़ित 59 वर्षीय एक मरीज की मृत्यु हो गयी। मरीज का उपचार कर रहे डॉक्टर ने शनिवार को इस बारे में बताया।

शहर के राजनगर इलाके में हर्ष अस्पताल में आंख, नाक, गला (ईएनटी) रोग विशेषज्ञ डॉ बी पी त्यागी ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘कुंवर सिंह का इलाज चल रहा था। लेकिन टॉक्सेमिया (खून का विषाक्त होना) की वजह से शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे उनकी मृत्यु हो गई।’’

डॉक्टर ने बताया कि सिंह शहर के संजय नगर से वकील थे और कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद हाल में उन्होंने उपचार के लिए उनसे संपर्क किया था।

त्यागी ने कहा, ‘‘24 मई को एंडोस्कोपी जांच के दौरान उनमें ब्लैक और व्हाइट के अलावा येलो फंगस संक्रमण का भी पता चला था।’’

उन्होंने कहा कि उनके अस्पताल में मुरादनगर के 59 वर्षीय एक अन्य रोगी का भी इलाज चल रहा है, जिसमें येलो फंगस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

उन्होंने कहा, ‘‘मुरादनगर के रहने वाले राजेश कुमार के मस्तिष्क के पास फंगस संक्रमण का पता चला। उनका आधा जबड़ा हटा दिया गया है।’’

उन्हें भी टॉक्सेमिया था, लेकिन संक्रमण का स्तर कम था। मरीज का अभी फंगस रोधी उपचार चल रहा है।

आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शुक्रवार को कोरोना वायरस के 1,957 उपचाराधीन मरीज थे और संक्रमण से अब तक 432 लोगों की मौत हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

क्रिकेट12 लाख रुपये का जुर्माना, गुजरात टाइटन्स के कप्तान शुभमन गिल पर एक्शन?

क्रिकेटKKR vs LSG Live Score: कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स लाइव स्कोरकार्ड, कोलकाता के ईडन गार्डन्स में, देखें मैच का लाइव स्कोरकार्ड अपडेट

क्राइम अलर्टफ्लैट, विनयवाड़ा में जी+2 इमारत, 770 ग्राम सोना, 3 किग्रा चांदी, 1.15 लाख रुपये नकद और 300000 रुपये बैंक डिपॉजिट?, सहायक आयुक्त कलिंगिरी शांति अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया

भारतKerala Assembly Election 2026: क्या आज खुली हैं दुकानें और बाजार? कन्फ्यूजन करें दूर, जानें क्या खुला है क्या बंद

भारतPuducherry Elections 2026: पोलिंग बूथ पर AI-रोबोट 'नीला' बनी स्टार, वोटर्स के स्वागत से जीता सबका दिल; देखें वीडियो

भारतAssembly Elections 2026: किसे मिलेगी सत्ता? असम, केरल और पुडुचेरी में जनता लिख रही है भविष्य; 4 मई को खुलेगा किस्मत का पिटारा