लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में 11 जिलों में भारी वर्षा गिरने के लिए ‘यलो अलर्ट’

By भाषा | Updated: July 18, 2021 19:39 IST

Open in App

भोपाल, 18 जुलाई भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटे में मध्यप्रदेश के 11 जिलों में भारी वर्षा होने की संभावना व्यक्त करते हुए ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

इसके अलावा, आईएमडी ने प्रदेश के नौ संभाग के जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना के लिए भी ‘यलो अलर्ट’ जारी किया है।

आईएमडी भोपाल कार्यालय के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी पी के साहा ने रविवार को इसकी जानकारी देते हुए पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ये दोनों यलो अलर्ट रविवार दोपहर 1230 बजे से सोमवार दोपहर 1230 बजे तक के लिए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के जिन 11 जिलों में आगामी 24 घंटे में कहीं-कहीं पर भारी वर्षा होने की संभावना का यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें रीवा, दमोह, सागर, छतरपुर, बैतूल, रतलाम, आगर मालवा, नीमच, मंदसौर, अशोकनगर एवं श्योपुर जिले शामिल हैं।

साहा ने बताया कि जिन संभागों के जिलों में आगामी 24 घंटे में कहीं-कहीं पर गरज के साथ बिजली चमकने एवं गिरने की संभावना के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है, उनमें सागर, रीवा, जबलपुर, उज्जैन, इंदौर, भोपाल, होशंगाबाद, ग्वालियर एवं चंबल शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के चंबल संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर, ग्वालियर संभाग के जिलों में अनेक स्थानों पर, रीवा, शहडोल, जबलपुर एवं सागर संभागों के जिलों में कही-कहीं पर वर्षा दर्ज की गई।

साहा ने बताया कि पिछले 24 घंटे में नरवर में प्रदेश में सबसे अधिक 14 सेंटीमीटर वर्षा दर्ज की गई, जबकि भितरवार में नौ सेंटीमीटर, बैराड़ एवं श्योपुर में छह-छह सेंटीमीटर, गोरमी में पांच सेंटीमीटर, डबरा, करेरा एवं ग्वालियर में चार-चार सेंटीमीटर और शिवपुरी एवं कोलारस में तीन-तीन सेंटीमीटर बारिश हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?