लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने अधिकारियों से कहा, वायरस के डेल्टा प्लस प्रकार के संक्रमण पर निगरानी रखें

By भाषा | Updated: June 25, 2021 22:48 IST

Open in App

बेंगलुरु, 25 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को अधिकारियों को कोरोना वायरस संक्रमण के डेल्टा प्लस स्वरूप पर निगरानी रखने का निर्देश दिया। यह निर्देश खासतौर से सीमाई इलाकों में और केरल एवं महाराष्ट्र से आने वाले लोगों की जांच के लिये है।

प्रदेश में कोविड—19 की स्थिति की समीक्षा के लिये येदियुरप्पा ने वरिष्ठ मंत्रियों एवं अधिकारियों के साथ आज एक समीक्षा बैठक की ।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने बयान जारी कर कहा, ''प्रदेश में डेल्टा प्लस संक्रमण की स्थिति अभी नियंत्रण में है और वायरस के संक्रमण पर सख्त निगरानी के​ निर्देश दिये गये हैं ।

पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र में बड़ी संख्या में डेल्टा प्लस वायरस संक्रमण के मामले सामने आने के दृष्टिगत, सीएमओ ने कहा है कि सीमावर्ती जिलों को अलर्ट पर रखने के निर्देश दिए गए हैं।

बयान में कहा गया है कि महाराष्ट्र और केरल से प्रदेश में आने वालों की कोविड जांच कर उन पर भी कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

महाराष्ट्र और केरल में दूसरी लहर की तीव्रता कम नहीं होने पर चिंता व्यक्त करते हुए, मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि लोगों से राज्य में प्रतिबंधों में ढील के साथ सभी एहतियाती उपायों का पालन करने का भी अनुरोध किया गया है।

सरकार ने अधिकारियों से कुपोषित बच्चों की पहचान करने और उन्हें आवश्यक पौष्टिक भोजन एवं चिकित्सा देखभाल प्रदान करने का भी निर्देश दिया है।

इससे पहले दिन में स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने कहा कि प्रदेश में डेल्टा प्लस प्रकार के दो मामले सामने आये हैं । मंत्री ने बताया कि इनमें से एक बेंगलुरू में है जबकि दूसरा मैसुरु में है । उन्होंने बताया कि दोनों में हल्के लक्षण हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है