लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने आंगपवाड़ी कर्मचारियों से कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए तैयार रहने को कहा

By भाषा | Updated: June 9, 2021 20:35 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई में आंगनवाड़ी कर्मचारियों के योगदान की बुधवार को सराहना की और उनसे संभावित तीसरी लहर के लिए तैयार रहने का आग्रह किया।

कर्मचारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बातचीत करते हुए येदियुरप्पा ने कहा कि उन्होंने गर्भवती महिलाओं, स्तनपान कराने वाली माताओं और शिशुओं के स्वास्थ्य की रक्षा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

मुख्यमंत्री ने कहा, “विशेषज्ञों का मानना है कि कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर बच्चों को सबसे ज्यादा प्रभावित करेगी। इस पृष्ठभूमि में बच्चों की सुरक्षा में आपकी भूमिका बहुत अहम है।”

उन्होंने कहा कि बीमार और कुपोषण से पीड़ित बच्चों की पहचान की जानी चाहिए और उनकी सेहत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

येदियुरप्पा ने कहा कि महामारी के पहली लहर के दौरान, 20 आंगनवाड़ी कर्मी और सहायकों की मौत हुई थी और मृतकों के परिजनों को 30-30 लाख रुपये दिए गए हैं।

उन्होंने बेलगावी की मंजूली संगमेश को बेंगलुरू में स्थित अपने घर पर कॉफी पर आमंत्रित किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित