लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव ‘आत्महत्या’ के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

By भाषा | Updated: November 28, 2020 15:52 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एवं रिश्तेदार एन आर संतोष की हालत अब ‘स्थिर’ है और उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। संतोष को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उनका उपचार कर रहे चिकित्सकों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार संतोष ने शुक्रवार रात नींद की गोलियां खा कर आत्महत्या की कोशिश की थी।

सूत्रों ने बताया कि संतोष को यहां डॉलर्स कॉलोनी स्थित आवास पर बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल रमैया मेमोरियल अस्पताल ले कर गए।

अस्पताल के अध्यक्ष डॉ नरेश शेट्टी ने एक बयान में कहा कि संतोष (31) ने कथित तौर पर शाम सात बजे नींद की गोलियां खाईं और उन्हें रात के 8.30 बजे अस्पताल लाया गया था।

उन्होंने कहा कि अस्पताल में भर्ती किए जाने के वक्त वह नींद में थे, उनकी सभी जरूरी जांच की गई और उचित उपचार दिया गया।

उन्होंने कहा,‘‘ वह नींद आने के लिए कभी-कभी गोलियां खाते थे।’’

उन्होंने बताया कि सुबह से मरीज की हालत स्थिर है। उन्होंने नाश्ता भी किया है और वह खुश हैं। उन्होंने बताया कि आज दोपहर बाद उन्हें वार्ड में स्थानांतरित करने की योजना है।

अस्पताल के आईसीयू विशेषज्ञ डॉ दीपक ने संवाददाताओं को बताया कि संतोष की हालत अब स्थिर है, वह नींद में नहीं हैं, और उनका रक्तचाप, स्पंद दर और हृदयगति आदि ठीक है।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि संतोष ने नींद की गोली एल्प्राजोलम खाई थी।

संतोष को अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद येदियुरप्पा कल रात अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह हम 45 मिनट तक साथ-साथ टहले। कल भी मैंने देखा कि वह खुश थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पता करूंगा और उनके परिवार से बात करूंगा।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सदाशिवनगर पुलिस ने संतोष के खिलाफ कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने कहा कि उनके ठीक होने के बाद चिकित्सकों से परामर्श लेकर पुलिस उनसे पूछताछ करेगी।

पुलिस ने संतोष की पत्नी जाह्नवी के बयान दर्ज कर लिए हैं।

जाह्नवी ने संवाददताओं से बातचीत में वैवाहिक जीवन में किसी प्रकार की परेशानी की बात को खारिज किया और कहा कि कुछ ‘‘राजनीतिक असंतुलन’’ है, जिसे उन्होंने अपने दिल से लगा लिया है।

उन्होंने बताया,‘‘ वह सुबह (कल) से ही परेशान थे, वह शाम को बाहर गए थे और शाम करीब सात बजे लौट आए थे। वह ऊपर की मंजिल पर थे। जब मैं उन्हें रात में खाना खाने के लिए बुलाने गई तो वह बात करने की हालत में नहीं थे और अचेत हो रहे थे।’’

संतोष को इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था।

उन्होंने येदियुरप्पा के विपक्ष का नेता और भाजपा की प्रदेश इकाई का अध्यक्ष रहने के दौरान उनके निजी सहायक के तौर पर भी काम किया था।

ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा के कुछ खास लोगों से कथित मतभेद के चलते संतोष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

मुख्यमंत्री के बेटे एवं भाजपा की राज्य इकाई के उपाध्यक्ष बी वाई विजयेन्द्र ने कहा कि वे इस घटना से स्तब्ध हैं।

उन्होंने कहा,‘‘ वह ठीक हो रहे है.... हम बाद में उनसे इस घटना पर बात करेंगे...मैं अटकलों का जवाब नहीं देना चाहता। मैंने मीडिया में देखा है कि उनका इस्तीफा मांगा गया है, बेमतलब की चर्चा करने की जरूरत नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री फैसला करेंगे कि किसे क्या पद दिया जाना चाहिये।

संतोष के बारे में कहा जाता है कि उन्होंने पिछले साल राज्य में हुए राजनीतिक उथल-पुथल के दौरान अहम भूमिका निभाई थी। इसके बाद कांग्रेस-जद (एस) के कई विधायक बागी हो गए थे और आखिरकार राज्य की एच डी कुमारस्वामी नीत सरकार गिर गई थी और भाजपा सत्ता में आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारDollar vs Rupee: सीमित दायरे में रुपया, अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 90.32 प्रति डॉलर पर पहुंचा

क्रिकेटDubai Capitals vs MI Emirates: राशिद खान और जॉनी बेयरस्टो की मदद से MI एमिरेट्स की जीत, दुबई कैपिटल्स हारी

ज़रा हटकेVIDEO: बीच सड़क पर रैपिडो ड्राइवर का हंगामा, रोड लेकर पत्रकार पर हमला; जानें क्या है पूरा मामला

भारतDelhi AQI: दिल्ली में गैर बीएस-6 निजी वाहनों की एंट्री बंद, ‘नो पीयूसी, नो फ्यूल’ लागू; बढ़ते प्रदूषण के बाद सख्ती

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतये प्रस्तावित ग्रिड सपोर्ट शुल्क बिल्कुल ही नाजायज होगा

भारतदेश में 216 बड़े बांधों की सुरक्षा को लेकर गंभीर स्थिति?, गंभीर खामियां, तत्काल मरम्मत की जरूरत

भारतBMC Elections 2026: उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे 2026 के नगर निगम चुनावों के लिए करेंगे संयुक्त रैलियां? संजय राउत ने दी बड़ी अपडेट

भारतBMC Elections 2026: नवाब मलिक के नेतृत्व विवाद को लेकर बीजेपी के गठबंधन से इनकार के बीच एनसीपी अकेले चुनाव लड़ने को तैयार

भारतUP: दो साल में भी योगी सरकार नहीं खोज पायी नया लोकायुक्त, जनवरी 2024 में खत्म हो गया था वर्तमान लोकायुक्त का कार्यकाल