लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव आत्महत्या के कथित प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती

By भाषा | Updated: November 28, 2020 09:27 IST

Open in App

बेंगलुरु, 28 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एवं रिश्तेदार एन आर संतोष को कथित तौर पर आत्महत्या की कोशिश करने के बाद शुक्रवार देर रात अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि सचिव को यहां डॉलर्स कॉलोनी आवास में बेहोशी की हालत में पाए जाने के बाद परिजन उन्हें तत्काल एक निजी अस्पताल में ले गए।

येदियुरप्पा कल रात अस्पताल गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संतोष को हमेशा ‘‘खुश’’ देखा है।

सूत्रों के अनुसार संतोष ने नींद की गोलिंया खा कर आत्महत्या की कोशिश की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि संतोष को अच्छा उपचार मिल रहा है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज सुबह हम 45 मिनट तक टहले। कल भी मैंने देखा कि वह खुश थे। मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ। मैं पता करूंगा और उनके परिवार से बात करूंगा।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

संतोष को इस वर्ष मई में मुख्यमंत्री का राजनीतिक सचिव नियुक्त किया गया था।

ऐसी खबरें थीं कि येदियुरप्पा के कुछ खास लोगों से कथित मतभेद के चलते संतोष मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों