येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव की आत्महत्या की कोशिश के मामले में विस्तृत जांच की मांग

By भाषा | Updated: November 29, 2020 20:25 IST2020-11-29T20:25:00+5:302020-11-29T20:25:00+5:30

Yeddyurappa's political secretary demands detailed investigation into suicide attempt | येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव की आत्महत्या की कोशिश के मामले में विस्तृत जांच की मांग

येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव की आत्महत्या की कोशिश के मामले में विस्तृत जांच की मांग

बेंगलुरु, 29 नवंबर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा के राजनीतिक सचिव एन आर संतोष के कथित रूप से आत्महत्या की कोशिश के मुद्दे पर कांग्रेस ने कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच की जरूरत है। संतोष ने शुक्रवार रात को कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास किया था जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

येदियुरप्पा ने इस घटना पर हैरानी प्रकट की वहीं कांग्रेस ने इस मुद्दे को फिर से उठाते हुए कहा कि इस मामले में विस्तृत जांच होनी चाहिए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने उडुपी में संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते क्या मैं इससे आंखें मूंद सकता हूं? मुझे कर्नाटक की जनता को जवाब देना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कहा है कि जांच होनी चाहिए और गृह मंत्री (बासवराज बोम्मई) ने भी कहा है कि वह मामले की जांच कराएंगे।’’

शिवकुमार ने कहा कि सत्तारूढ़ भाजपा में सब कुछ ठीक नहीं है और मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार महादेव प्रकाश ने हाल ही में इस्तीफा दे दिया था और अब नयी घटना सामने आई है।

कनकपुरा से कांग्रेस विधायक शिवकुमार ने कहा, ‘‘राजनीतिक सचिव कोई साधारण व्यक्ति या पार्टी कार्यकर्ता नहीं है। वह राजनीतिक सचिव है। कई मौकों पर उनका नाम सामने आया।’’

उन्होंने कहा कि 2019 में कांग्रेस और जनता दल (एस) की गठबंधन सरकार के गिरने के समय और उसके बाद भाजपा सरकार बनने पर भी संतोष का नाम सामने आया था।

शिवकुमार ने दावा किया कि इन कारणों से खासतौर पर ऐसे पद पर बैठा कोई व्यक्ति आत्महत्या नहीं करता।

उन्होंने दावा किया कि संतोष पर कोई कर्ज भी नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Yeddyurappa's political secretary demands detailed investigation into suicide attempt

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे