लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा की ओर से भाजपा विधायकों को दिये जाने वाले रात्रिभोज को स्थगित किया गया

By भाषा | Updated: July 21, 2021 19:40 IST

Open in App

बेंगलुरु, 21 जुलाई नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच,

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों को दिये जाने वाले रात्रिभोज को स्थगित कर दिया गया है। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

येदियुरप्पा उनकी सरकार के दो साल पूरे होने के अवसर पर 25 जुलाई को विधायकों को रात्रिभोज देने वाले थे।

आधिकारिक सूत्रों ने इस कार्यक्रम के स्थगन के कारणों का खुलासा किए बिना कहा, ‘‘रात्रिभोज की निर्धारित बैठक स्थगित कर दी गई है और नई तारीख अभी तय नहीं की गई है।’’

रात्रिभोज रविवार शाम करीब सात बजे शहर के एक होटल में होना था। पहले ऐसी खबरें थीं कि भाजपा विधायक दल की बैठक 26 जुलाई को दो साल पूरे होने के अवसर पर बुलाई जाएगी, इस दौरान नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों पर कुछ स्पष्टता की उम्मीद थी। हालांकि अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि विधायक दल की कोई बैठक नहीं बुलाई गई है।

आगामी 26 जुलाई को सरकार में अपने दो साल पूरे कर रहे येदियुरप्पा ने पिछले हफ्ते दिल्ली का दौरा किया था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा से मुलाकात की थी। यात्रा से कुछ वर्गों में सवाल उठाया गया कि क्या पार्टी अब नेतृत्व परिवर्तन की योजना पर काम कर रही है।

राष्ट्रीय राजधानी से लौटने पर, येदियुरप्पा ने हालांकि इन खबरों को खारिज कर दिया था और कहा था कि केंद्रीय नेतृत्व ने उन्हें पद पर बने रहने के लिए कहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो