लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने गोवध निरोधक विधेयक पारित होने पर की गाय की पूजा

By भाषा | Updated: February 9, 2021 17:08 IST

Open in App

बेंगलुरु, नौ फरवरी कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने विधान परिषद में गोहत्या निरोधक विधेयक के पारित होने पर खुशी मनाते हुए मंगलवार को यहां गायों की विशेष पूजा की।

येदियुरप्पा ने अपने आवास पर ‘गोमाता’ के माथे पर कुमकुम और हल्दी से तिलक लगाया और उन पर अक्षत और पुष्प की वर्षा की। इस मौके पर राज्य के पशुपालन मंत्री प्रभु चौहान और गृह मंत्री बसावराज बोम्मई सहित उनके मंत्रिमंडल के अन्य सहयोगी भी मौजूद थे।

गाय को माला पहनाने के बाद येदियुरप्पा ने उन्हें चावल, दाल और केले खिलाये।

कर्नाटक मवेशी वध रोकथाम एवं संरक्षण विधेयक विधानसभा में पारित होने के बाद विधानपरिषद में अटक गया था। यह विधेयक भाजपा सरकार के प्रमुख विधेयकों में से एक था जिसके बारे में पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र में वादा किया गया था।

सोमवार को जब विधान परिषद के उप सभापति एम के प्रणेश ने जब इस मामले को उठाया तो कांग्रेस और जदएस के सदस्य सदन के बीच में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी।

विपक्ष के हंगामे के बीच प्रणेश ने विधेयक के पारित होने की घोषणा की।

कर्नाटक देश के उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है, जहां 12 साल से कम आयु की गायों और भैंसों के परिवहन, तस्करी और वध करने वालों के खिलाफ सख्त प्रावधान हैं।

नये कानून के तहत मवेशी के वध पर सात साल तक की कैद और 50,000 रुपये से लेकर पांच लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

कांग्रेस और जदएस विधेयक के विरोध में थीं। दोनों पार्टियों का कहना है कि इसकी मंशा अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे