लाइव न्यूज़ :

केरल से कन्नड़ नामों को नहीं बदलने को कहेंगे येदियुरप्पा : केरल ने इस कदम से किया इंकार

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:42 IST

Open in App

बेंगलुरु/कासरगोड़ 28 जून कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने सोमवार को कहा कि वह केरल के अपने समकक्ष पिनराई विजयन को पत्र लिखकर उसने राज्य की सीमा से लगे केरल के कासरगोड़ जिले में कुछ स्थानों का कन्नड़ नाम बदलकर मलयाली नहीं करने का अनुरोध करेंगे। इस बीच, केरल सरकार ने सोमवार को इन खबरों को खारिज कर दिया कि वह नाम बदलने पर विचार कर रही है।

केरल के स्थानीय स्वशासन मंत्री एमवी गोविंदन मास्टर के कार्यालय ने खबरों का खंडन करते हुए कहा कि केरल सरकार ने कासरगोड़ जिले में किसी स्थान का नाम बदलने के लिये कोई कदम नहीं उठाया है।

मास्टर के कार्यालय के एक वरिष्ठ सूत्र ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, ''यह समाचार पूरी तरह निराधार है। केरल सरकार ने स्थानों का नाम बदलने को लेकर कोई कदम नहीं उठाया है।''

इससे पहले बेंगलुरु में एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि कर्नाटक सीमावर्ती क्षेत्र प्राधिकरण (केबीएडीए) के अध्यक्ष डॉक्टर सी सोमशेखर ने सोमवार को मुख्यमंत्री येदियुरप्पा का ध्यान इस ओर दिलाया। उन्होंने कहा कि केरल सरकार राज्य के कुछ गांवों के कन्नड़ नामों को बदलकर मलयाली करने पर विचार कर रही है।

विज्ञप्ति के अनुसार, ''मुख्यमंत्री ने इसपर तत्काल प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मामला अभी उनके संज्ञान में लाया गया है। वह केरल के मुख्यमंत्री का ध्यान इस ओर दिलाएंगे।''

मुख्यमंत्री ने कहा कि कासरगोड और मंजेश्वर में मलयाली और कन्नड़ लोग सौहार्द के साथ रह रहे हैं, इसलिए कन्नड़ के नामों को मलयालम में बदलना उचित नहीं है।

उन्होंने कहा कि वह केरल के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर इस प्रक्रिया को तुरंत रोकने का अनुरोध करेंगे।

सोमशेखर ने कहा कि हो सकता है कि गांवों के कन्नड़ नाम बदलने का निर्णय स्थानीय स्तर पर लिया गया हो और मुख्यमंत्री विजयन को इसकी जानकारी न हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्राइम अलर्टबेलोरा हवाई अड्डे के पास चाय पीने गए थे?, अनस मोहम्मद सईद, तलहा अनीस, अवेज सईद और अब्दुल सलीम की मौत, तीन घायल

क्राइम अलर्टDelhi Crime: अमन विहार में 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता