लाइव न्यूज़ :

येदियुरप्पा ने कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन से कहा, 'सरकार नहीं चला सकते तो सत्ता छोड़ दें'

By भाषा | Updated: June 7, 2019 23:02 IST

येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि अगर गठबंधन टूटता है तो उनकी पार्टी स्थिति को संभाल लेगी और सुनिश्चित करेगी कि मध्यावधि चुनाव नहीं हों।

Open in App

बेंगलुरू, सात जून: कर्नाटक भाजपा के अध्यक्ष बी एस येदियुरप्पा ने शुक्रवार को कांग्रेस-जद(एस) से कहा कि अगर वह सरकार नहीं चला सकती तो सत्ता छोड़ दे। येदियुरप्पा ने यह भी कहा कि अगर गठबंधन टूटता है तो उनकी पार्टी स्थिति को संभाल लेगी और सुनिश्चित करेगी कि मध्यावधि चुनाव नहीं हों।

उन्होंने कहा, ‘‘कुमारस्वामी के बेटे (निखिल) ने जद(एस) कार्यकर्ताओं से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा है। मैं कह रहा हूं कि किसी भी कीमत पर चुनाव नहीं होंगे। विधानसभा चुनाव को एक साल ही हुआ है। हमारे 105 विधायक है। अगर वे सरकार चला सकते हैं तो चलाएं, अगर नहीं चला सकते तो छोड़ दें, हम चलाएंगे।’’

हब्बाल्ली में संवाददाताओं से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘‘किसी भी कारण से नये सिरे से चुनाव कराने का सवाल ही नहीं है। हम इस पर तैयार नहीं होंगे। हम पांच साल बाद ही चुनाव कराएंगे। किसी को विश्वास नहीं है कि यह सरकार लंबी चलेगी। देखते हैं।’’

येदियुरप्पा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दे रहे थे जिसमें निखिल को कहते सुना जा सकता है कि जद(एस) कार्यकर्ता खुद को विधानसभा चुनावों के लिए तैयार करें। कोई नहीं जानता कि कब चुनाव आ जाएं। लोकसभा चुनाव में राज्य में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन पर पूर्व मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते कहा था कि बेहतर होता यदि सत्तारूढ़ कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन विधानसभा भंग करके नये सिरे से चुनाव कराए।

टॅग्स :कर्नाटकबीएस येदियुरप्पा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया